जमशेदपुर : आस्था के महापर्व छठ को लेकर स्वास्थ्य मंत्री Banna Gupta ने जमशेदपुर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कोरान संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत छठ महापर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया। मंत्री ने छठ घाटों की साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, व्रतियों के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। घाटों के डेंजर जोन चिह्नित कर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों को उपलब्ध कराने को कहा।
इसे भी पढ़ें : कल तक 40 लाख पहुंचाओ वरना ठोक देंगे
इसे भी पढ़ें : Dhanbad में दिनदहाड़े रिकवरी एजेंट को मारी गोली
जनता से सहयोग अपेक्षित है : Banna Gupta
मंत्री ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए पूर्व में जारी दिशा-निर्देश को संशोधित किया गया है। नियमों की अनदेखी किए बिना लोग अपनी सुरक्षा का उचित ध्यान रखते हुए छठ महापर्व पूरे हर्षोल्लास से मनायें। कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम में आम जनता से जो सहयोग मिलता रहा है आगे भी वैसा ही सहयोग अपेक्षित है। ऐसे में बिना जोखिम लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छठ महापर्व मनायें।
इसे भी पढ़ें : पेड़ से लटकी मिली 10 दिन से लापता युवक की लाश
इसे भी पढ़ें : शौच के लिए निकली नाबालिग से GangRape, दो आरोपी गिरफ्तार














