spot_img
spot_img
spot_img

पेड़ से लटकी मिली 10 दिन से लापता युवक की लाश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • प्रेमिका समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

गुमला : 10 दिन से गायब एक युवक की लाश पेड़ से टंगी मिलने के बाद चैनपुर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुखवा टोली निकाली 30 वर्षीय अमृत सारस के रूप में हुई है। युवक की लाश चैनपुर थाना क्षेत्र से 2 किलोमीटर दूर वधारवा जंगल में एक पेड़ से लटकी मिली।

मंगलवार 16 नवंबर को जब कुछ ग्रामीण लकड़ी काटने जंगल गये थे, तब उन्होंने शव को देखा था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : कल तक 40 लाख पहुंचाओ वरना ठोक देंगे

प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

मृतक के पिता ने प्रेम प्रसंग में हत्या किये जाने की आशंका जतायी है। उन्होंने ने बताया कि उनके बेटे का राजाडेरा की एक युवती से अफेयर चल रहा था।

10 दिन बाद मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

लड़की के घर वालों के यह मंजूर नहीं था। इसलिए उन लोगों ने उनके बेटे की हत्या कर दी। मृतक के पिता ने अमृत की प्रेमिका समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।  फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Furniture दुकान में अगलगी से लाखों का सामान खाक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...