spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Dhanbad में दिनदहाड़े रिकवरी एजेंट को मारी गोली

Date:

spot_img
spot_img
  • पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए अपराधी

धनबाद : Dhanbad : धनबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार 17 नवंबर को भी अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया। भूली के आजाद नगर तीन नंबर इमामबाड़ा के पास उज्जीवन बैंक के कर्मचारी राजा कुमार सिंह को गोली मारकर रुपये से भरा बैग और उसकी बाइक लेकर अपराधी फरार हो गए। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। घायल युवक को हीरक रोड स्थि‍त अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की जांघ में गोली लगी है।

इसे भी पढ़ें : बताता था खुद को CBI अधिकारी, निकला बड़का फ्रॉड

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना के बारे में भुक्तभोगी झरिया के चौथाई कुल्ही में रहने वाले राजा ने बताया कि वह सुबह नौ बजे भूली आजाद नगर की महिलाओं से रिकवरी करने गया था। कई महिलाओं से पैसे इकट्ठा करने के बाद वह पैसे लेकर अपनी बाइक से लौट रहा था। कुछ ही दूरी पर दो युवकों ने रोकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही हथियार दिखाकर रुपये से भरा बैग छीनने लगे। उसने भी पूरी ताकत लगा दी और बैग छीनने नहीं दिया।

जोर-आजमाइश के बीच अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जो उसे लगी नहीं। दूसरी गोली उसकी जांघ में लग गई और वह गिर गया। उसे खून से लथपथ छोड़ अपराधी बैग और बाइक लेकर भाग निकले। बाद में स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस पहुंची और घायल को अशर्फी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : जमीन-जायदाद का झगड़ा : पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, काट डाला सिर

Dhanbad में तनाव : मास्‍क लगाए थे अपराधी

राजा के अनुसार, दोनों अपराधी मास्क‍ लगाए हुए थे, जिस वजह से उन्हें पहचान नहीं सका। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विधि-व्यवस्था मनोज स्वर्गीयार भी मौके पर पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें : जमीन के लिए फिर Murder, रिश्तेदारों ने बेरहमी से मारा

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: