- SBI समेत तीन बैंकों ने जारी किया Notification
कोहराम लाइव डेस्क: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने को इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए सुनहरा अवसर। देश के तीन बड़े बैंकों (Banks) ने आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) में विभिन्न पद शामिल हैं। कैंडिडेट्स अपनी इच्छा और योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा : स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स : 8 जनवरी 2021 तक आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 32 पदों पर बहालनी होगी। इनमें से 27 पद सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 फायर ऑफिसर के पद हैं। BOB की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख 8 जनवरी, 2021 तय की गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें :दस लाख के इनामी नक्सली जोनल कमांडर परमजीत का जंगल में मिला शव
IDBI : स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर : 7 जनवरी 2021 तक आवेदन
इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर्स के 134 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट्स आईडीबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट idbibank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 24 दिसंबर से शुरू है। 07 जनवरी 2021 जारी रहेगी। IDBI के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता विभिन्न पदों के मुताबिक भिन्न है। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह विस्तार से जानकारी करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख लें।
इसे भी पढ़ें :सरकार के एक साल पूरे, CM हेमंत ने किया 171 योजनाओं का उद्घाटन
SBI : स्पेशलिस्ट ऑफिसर
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 452 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, सिक्योरिटी एनालिस्ट, आईटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट समेत तमाम पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण की प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी में आयोजित हो सकती है। वहीं, अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी भिन्न ही तय की गई है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
इसे भी पढ़ें :पुलिस वालों को गच्चा देकर भागा कैदी, 12 घंटे बाद दबोचा गया
इसे भी पढ़ें : ICSE-ISC Result 2026 : झारखंड के इस स्कूल की अंशिका बनीं टॉपर…
इसे भी पढ़ें : UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…
इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…
इसे भी पढ़ें : UP : ‘सिंघम’ बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख पुलिस भर्ती…
इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…






