spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सरकार के एक साल पूरे, CM हेमंत ने किया 171 योजनाओं का उद्घाटन

Date:

spot_img
spot_img

रांची : हेमंत सरकार ने एक साल पूरे। मोरहाबादी मैदान में हुआ समारोह। CM हेमंत सोरेन ने सबको किया जोहार। फिर 1710.26 करोड़ की 171 योजनाओं का उद्घाटन और 1529.06 करोड़ की 59 योजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पूर्व मोरहाबादी मैदान स्थित समारोह स्थल में मुख्यमंत्री का भव्य और परंपरागत तरीके से किया गया स्वागत।

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा मोरहाबादी

मुख्यमंत्री के मोरहाबादी मैदान पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य विभागों के भी मंत्री पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें : AJSU नेता का शव जंगल में मिला, सिर पर चोट के निशान

2021 रोजगार वर्ष होगा :  सत्यानंद भोक्ता

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। स्‍वागत भाषण में सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए कार्यों को गिनाया। भोक्ता ने कहा कि 2021 रोजगार वर्ष होगा। विकास वर्ष होगा, युवाओं का वर्ष होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत ऑनलाइन की। इसके तहत किसानों को 50 हजार रुपये तक के ऋण माफ किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मरांग गोमके विदेशी छात्रवृत्ति योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए यह छात्रवृत्ति मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने 511 लोगों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किया। सांकेतिक रूप से हजारीबाग की मधु को मंच पर नियुक्ति पत्र दिया गया। 280 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

नगर निगम के नए भवन का उद्घाटन

मौके पर रांची नगर निगम और झारखंड अर्बन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुप्मी) के नवनिर्मित भवन का ऑनलाइन उद्घाटन भी हुआ। साथ ही कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर का उद्घाटन और रांची जोन 1 के सीवरेज प्रोजेक्ट समेत अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, कांग्रेस के आरपीएन सिंह सहित राज्य के अन्य मंत्रीगण, अधिकारी मौजूद रहे।

CM राजभवन जाकर राज्यपाल से मिले

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी की। राज्यपाल ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री मोरहाबादी में कार्यक्रम स्थल जाने से पहले बिरसा चौक भी पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख गुस्‍से से लाल हुआ पति …और फिर कर दी…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...