कोहराम लाइव डेस्क: गढ़वा में केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से नेहरू युवा केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत डिस्ट्रिक्ट यूथ पार्लियामेंट का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। उद्घाटन नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशिका रीता भगत और उप निदेशिका हनी सिन्हा ने किया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों तथा सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, उन्नत भारत अभियान, प्रौद्योगिकी में तकनीकों का प्रयोग आदि विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरत पांडेय कॉलेज एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.कमलेश सिन्हा ने अपनी अहम भूमिका निभाई। संचालन सतीश तिवारी ने किया।
इसे भी पढ़ें :सरकार के एक साल पूरे, CM हेमंत ने किया 171 योजनाओं का उद्घाटन
इसे भी पढ़ें :AJSU नेता का शव जंगल में मिला, सिर पर चोट के निशान








