spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस वालों को गच्चा देकर भागा कैदी, 12 घंटे बाद दबोचा गया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

जमशेदपुर : Jail गेट से फरार हो गया कैदी। गच्चा खा गए पुलिस वाले। यह वाकया हुआ जमशेदपुर के मंडक कारा के गेट पर। यहां से एक कैदी देर रात को भाग गया। उसे चौका के एक पुजारी की हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्तार करके लाई थी।

जेल गेट में प्रवेश के दौरान कैदी पुलिसकर्मियों को गच्चा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। उसके फरार होने के बाद स्थानीय पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी खोजबीन के लिए छापामारी में जुट गई और 12 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सरायकेला थाना क्षेत्र से ही किया गया गिरफ्तार।

हत्या के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

चौका थाना क्षेत्र के मातकमडीह गांव में शिव मंदिर के पुजारी भावतोष शर्मा की हत्या बीते शनिवार को सनकी माझी बास्के ने शिव मंदिर के त्रिशूल और पत्थर से कुचलकर कर दी थी। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार था। वही पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाकर सोमवार दोपहर उसके घर से गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख गुस्‍से से लाल हुआ पति …और फिर कर दी…

इसके बाद पुलिस सोमवार देर शाम उसे मेडिकल समेत कोविड-19 जांच कराने सदर अस्पताल पहुंची, जहां से रात लगभग 9 बजे हत्यारोपी को सरायकेला मंडल कारा में प्रवेश कराया जा रहा था। तभी छोटे गेट से मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी हाथ में लगी हथकड़ी के साथ फरार हो गया। बताया जा रहा है जेल गेट पर बंदी ने पुलिसकर्मियों से बाथरूम जाने की बात कही, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे लघुशंका के लिए छोड़ दिया। वह मौके का लाभ लेकर फरार हो गया।

पुराने विवाद में की थी हत्या

बताया जाता है मृतक 55 वर्षीय पुजारी भावतोष शर्मा का सनकी युवक माझी बास्के से पुराना विवाद था। मंदिर से पूजा कर वापस लौटने के दौरान शिव मंदिर के त्रिशूल से ही पुजारी पर वार कर हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें : Kohramlive Impact : पति के खून की गुनहगार प्रीति गिरफ्तार… प्रीति ने ही मरवा डाला अपने हसबैंड को : SP

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...