spot_img

बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, ऐसे होगा चयन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : बैंक में नौकरी के इच्‍छुक योग्‍य युवकों के लिए खुशखबरी। पूरे देश में बैंक ऑफ बड़ौदा में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 376 पदों पर बहाली होगी। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 9 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 326 पद और ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती की जा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती विज्ञापन के अनुसार रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगा, जो 5 साल का होगा। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये देना होगा। एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर पद : उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और दो साल का अनुभव जरूरी है। आयु 24 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ई-वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर पद :  किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और 1.5 साल का अनुभव होना जरूरी है। आयु 23 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होना चाहिए।

योग्‍यता और अनुभव के आधार पर चयन

उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके बाद उनका इंटरव्यू होगा। इस भर्ती में सामान्य और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आने वाले उम्मीदवार को क्वालिफाइड करने के लिए 60 प्रतिशत नंबर लाने पड़ेंगे। एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार को क्वालिफाइड करने के लिए 55 प्रतिशत नंबर लाने पड़ेंगे।

इस प्रकार करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार को अप्लाई करने के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर जाना होगा। यहां आवेदन पत्र भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करना होगा और कनफर्मेशन पेज डाउनलोड करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की

इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…

इसे भी पढ़ें :JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT

इसे भी पढ़ें :गुमला में माओवादियों ने थाना भवन को उड़ाया, पर्चा में लिखा…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)

इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...