Ranchi : झारखंड(Jharkhand) में मौसम विभाग ने 1 से 6 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को खासकर उत्तर-पूर्वी इलाकों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी है। बाकी हिस्सों में भी 40-50 किमी/घंटा की हवा के साथ बारिश हो सकती है।1 अप्रैल को उत्तरी और मध्य झारखंड(Jharkhand) में गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ेगा, जबकि 2-3 अप्रैल को थोड़ी राहत मिलेगी और मौसम साफ रहेगा। लेकिन 4 अप्रैल से फिर बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जो 5-6 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें
इसे भी पढ़ें : पहली तारीख, महंगा हुआ LPG सिलेंडर… जानें कितना
Jharkhand के तापमान में बदलाव
राजधानी रांची में भी आज बादल और बारिश के आसार हैं, फिर दो दिन मौसम साफ रहेगा और 4 अप्रैल से फिर बदलाव दिखेगा। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पहले 2-3 डिग्री की गिरावट और फिर हल्की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री और न्यूनतम 20 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को खासतौर पर वज्रपात के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें : Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…
इसे भी पढ़ें : Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…




