Kidney Racket : 10 लाख में खरीदी किडनी, 90 लाख में बेची, चौंक जायेंगे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : कानपुर में किडनी(Kidney) रैकेट के खुलासे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इंसानी मजबूरी को बाजार बनाकर करोड़ों का खेल खेला जा रहा था। क्राइम ब्रांच और पुलिस अब इस काले धंधे की जड़ों तक पहुंचने में जुट गई है। इस मामले में हिरासत में लिये गये संदेही गुनहगार शिवम अग्रवाल से सोमवार को कई घंटों तक पूछताछ हुई। पूछताछ में उसने बताया कि किस तरह गरीब लोगों की मजबूरी को ढाल बनाकर किडनी(Kidney) खरीद-बिक्री का पूरा नेटवर्क चलाया जाता था। उसने पुलिस को बताया कि शक से बचने के लिये किडनी देने वाले को मरीज का रिश्तेदार बताया जाता था। उसे गरीब और परिवार का इकलौता सहारा बताकर कम कीमत में सौदा तय कराया जाता था। दूसरी ओर मरीज के परिजनों को उसकी बिगड़ती हालत का हवाला देकर जल्द किडनी का इंतजाम करने का दबाव बनाया जाता था।फिर उनकी आर्थिक स्थिति भांपकर उसी किडनी(Kidney) को कई गुना मुनाफे में बेच दिया जाता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उत्तराखंड के एक युवक से करीब 10 लाख रुपये में किडनी(Kidney) खरीदने का सौदा हुआ। दलाल ने उसे सिर्फ 9.5 लाख रुपये दिये, जिसमें 6 लाख नकद और 3.5 लाख रुपये का चेक शामिल था। बाद में उसी किडनी(Kidney) को मुजफ्फरनगर की एक महिला मरीज के परिजनों को 90 लाख रुपये से अधिक में बेच दिया गया।

50 हजार के विवाद से खुला राज

सौदे के बाद बचे 50 हजार रुपये न मिलने पर डोनर ने पुलिस से शिकायत कर दी। इसी शिकायत ने किडनी(Kidney) रैकेट के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। जांच शुरू हुई तो अस्पतालों, दलालों और डॉक्टरों की मिलीभगत की परतें खुलती चली गईं। पुलिस अब उन अस्पतालों की पड़ताल कर रही है जहां ट्रांसप्लांट या इलाज के नाम पर यह खेल चलता था। जांच में सामने आया है कि शहर के कई इलाकों में ऐसे अस्पताल सक्रिय थे, जिनमें बर्रा, नौबस्ता, पनकी, कल्याणपुर शामिल हैं। इन अस्पतालों में मरीजों को गाल ब्लैडर, पथरी या आंतों की बीमारी बताकर भर्ती किया जाता था, ताकि किडनी ट्रांसप्लांट का शक न हो।

दिल्ली, मुंबई और लखनऊ से बुलाये जाते थे डॉक्टर

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि ट्रांसप्लांट के लिये दिल्ली, मुंबई और लखनऊ से विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाये जाते थे। टीम में नेफ्रोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट सर्जन, यूरोलॉजिस्ट, ग्राफ्टिंग एक्सपर्ट, एनेस्थेटिस्ट और डायटीशियन शामिल होते थे। बीती रात पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने तीन अस्पतालों में प्रिया हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर (कल्याणपुर), आहूजा हॉस्पिटल (केशवपुरम रोड) एवं मेडलाइफ हॉस्पिटल (पनकी-कल्याणपुर रोड) छापा मारा।  यहां भर्ती किडनी(Kidney) मरीजों और रिकॉर्ड की जांच की गई। खबर है कि पुलिस को आवास विकास स्थित आरोही हॉस्पिटल में किडनी(Kidney) डोनर भर्ती मिला।चौंकाने वाली बात यह है कि यह अस्पताल करीब दो महीने पहले ही बंद हो चुका था। इस मामले में पुलिस ने दलाल, अस्पताल संचालक, डॉक्टर दंपती समेत 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें पश्चिम बंगाल और हरियाणा तक भी जांच के लिए पहुंची हैं। आशंका है कि इन राज्यों से भी युवकों की किडनी(Kidney) खरीदकर इस रैकेट में इस्तेमाल की गई।

Kanpur Kidney Racket Bought for 9.5 Lakh Sold for 90 Lakh 10 Detained Over 50 Hospitals Under Scrutiny
किडनी देने वाले युवक को एंबुलेंस से ले जाती पुलिस
Kanpur Kidney Racket Bought for 9.5 Lakh Sold for 90 Lakh 10 Detained Over 50 Hospitals Under Scrutiny
मेडलाइफ हॉस्पिटल के स्टाफ से पूछताछ करते पुलिस के अधिकारी
Kanpur Kidney Racket Bought for 9.5 Lakh Sold for 90 Lakh 10 Detained Over 50 Hospitals Under Scrutiny
मेडलाइफ हॉस्पिटल कल्याणपुर

इसे भी पढ़े :love Affair : एक फूल दो माली, हो गया भयानक कांड…

इसे भी पढ़े :Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र, जानें…

इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

इसे भी पढ़े :Iran की अमेरिका को खुली चेतावनी, आज से ये होगा निशाना…

इसे भी पढ़े :Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...