spot_img
spot_img
spot_img

गाड़ी में बीवी को भूल गया शख्स, फिर चोर ने ये क्या किया..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : कभी-कभार कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं कि समझ में नहीं आता कि उसे कैसे देखा-समझा जाए। इसे संयोग कहें कि दुर्योग, यह तय करना भी मुश्किल होता है। सोचिए कि आखिर कोई व्‍यक्ति अपनी पत्‍नी को गाड़ी में बैठाकर आखिर भूल कैसे सकता है। इसके बाद चोर गाड़ी के साथ पत्‍नी को भी चुरा ले जाएं, तो पति का क्‍या हाल होगा। हैरत के साथ डर जाना स्‍वाभाविक है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पंजाब के डेरा बस्‍सी के राजीव चंद की। वह बच्‍चों की स्‍कूल फीस जमा करने के दौरान गाड़ी में अपनी पत्‍नी को छोड़कर जाते हैं और थोड़ी ही देर में चोर गाड़ी के साथ पत्‍नी को लेकर फरार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह चोरी की घटना तेजी से वायरल हो गई।

इसे भी पढ़ें : Corona Fear के कारण Sex पर Peculiar Guidelines, लोग हक्‍का-बक्‍का

कार में ही छोड़ दी चाबी भी    

हुआ यूं कि राजीव अपनी पत्नी और बेटे के साथ सुखमनी स्कूल पहुंचे थे। अपने बेटों की फीस जमा करने स्कूल गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थी। स्कूल के बाहर वह गाड़ी से उतरने के बाद अपने बेटों को साथ लेकर फीस भरने स्कूल में चले गए। पत्‍नी कार में बैठी थी। पत्नी को कोई समस्या ना हो, इसलिए राजीव ने चाबी कार में ही छोड़ दी थी। इस दौरान कार में चाबी लगी देख दो लुटेरे कार के पास आते हैं और कार चुराकर भाग जाते हैं। कार चोरी के दौरान उनको पिछली सीट पर बैठी राजीव की बीवी दिखती है। उसका मुंह वह अपने हाथों से दबाकर उसे भी चुरा ले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : हरी-भरी घासों के बीच ये आवाज कैसी….

अब तक कार के बारे में नहीं मिली है जानकारी

हालांकि कुछ दूर जाने के बाद लुटेरे गाड़ी को घुमाकर यूटर्न लेते हैं और महिला को अंबाला टोल प्लाजा के पास फेंककर भाग जाते हैं। वो डेरा बस्सी की ओर गाड़ी लेकर फरार हो जाते हैं।  इस कार चोरी की वारदात के बारे में सुनकर इलाके में सनसनी फैल जाती है। अभी तक कार के बारे में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...