spot_img
spot_img

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली First lady फाइटर पायलट बनेंगी भावना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • वायुसेना के फाइटर पायलट दल में शामिल तीसरी महिला हैं

कोहराम लाइव डेस्क : जज्‍बा हो तो कामयाबी खुद आपके कदम चूमने को आगे बढ़ती है। जी हां, हम हम बात कर रहे हैं बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाऊर गांव की भावना कांत की। वह अपनी लगन की श्रेष्‍ठता के दम पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनेंगी। वह भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट दल में शामिल की गईं तीसरी महिला हैं।

पिछले साल राष्‍ट्रपति ने किया था सम्‍मानित

भावना को पिछले साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था। वह भारतीय वायुसेना की ओर से निकाली जाने वाली झांकी का हिस्सा बनेंगी, जिसकी थीम ‘मेक इन इंडिया‘ है।

इसे भी पढ़ें : PM ने अहमदाबाद व सूरत के Metro project का किया शुभारंभ

राफेल और सुखोई के साथ अन्य लड़ाकू विमान उड़ाना भी पसंद

उन्होंने बताया कि वे राफेल और सुखोई के साथ अन्य लड़ाकू विमान उड़ाना भी पसंद करेंगी। भारतीय वायुसेना इस दौरान एलसीए तेजस, लाइट कॉमबैट हेलीकॉप्टर, रोहिणी राडार, आकाश मिसाइल और सुखोई 30 एमकेआई का प्रदर्शन करेंगी। भावना गणतंत्र दिवस पर इस अवसर के मिलने से बहुत खुश हैं।

इंजीनियर हैं पिता

भावना ने बताया, ‘हर साल मैं गणतंत्र दिवस की परेड टीवी पर देखती थी। अब मैं खुद इस परेड का हिस्सा बनूंगी। ये मेरे लिए गर्व की बात है’। भावना के पिता इंजीनियर हैं, जो रिफाइनरी टाउनशिप में अपनी सेवाएं देते हैं। भावना ने अपनी स्कूली शिक्षा बरौनी रिफाइनरी डीएवी पब्लिक स्कूल से ली। उसके बाद बेंगलुरू के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की।

इसे भी पढ़ें : IAMC ने India के सुप्रीम कोर्ट से की संजीव भट्ट को जमानत देने की मांग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन तीन बातों को हमेशा रखें गुप्त, वर्ना तबाह हो जायेगी जिंदगी…

Kohramlive : आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र ( Chanakya...

रिक्शा चालक दिलखुश ने बनाया कैब सर्विस ऐप, 50 प्रतिशत सस्ता किराये का दावा

Kohramlive : बिहार का रिक्शावाला भी कमाल कर सकता...

मन को बदल देने वाले IAS मुकेश को पेरिस में मिला Award, देखें…

RANCHI :  हड़िया दारू या नशीली चीजें परोसने वाली...

Free के WiFi से एक कुली बन गया IAS ऑफिसर, देखें कैसे

KohramLive : जब सफर मुकद्दर हो, ठोकरों से क्या...