spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हरी-भरी घासों के बीच ये आवाज कैसी….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सुंदर मंजर मन मोह लेते हैं। किसी का भी जी करता है कि सुंदरता में खो जाए। सुंदरता के बीच अचानक यदि कुछ डरावनी आवाज सुनाई पड़ने लगे तो पता नहीं कैसे-कैसे खयालों का सिलसिला शुरू हो जाए। भूत-प्रेत से लेकर किसी अनहोनी की आशंका से कौन इनकार कर सकता है। जी हां, आज हम एक ऐसी जगह की दास्‍तां सुना रहे हैं कि आप हैरान रह जाएंगे। यह दास्‍तां है चीन के एक गांव हुटूवान की। लोग अब इसे घोस्‍ट विलेग यानी भूत गांव के नाम से जानने लगे हैं। यह गांव पूर्वी चीन के झेजियांग राज्य के शेंगशान द्वीप में है। इस गांव में अब बहुत कम लोग ही रहते हैं। इस गांव के घरों पर हरी-भरी घासों और लताओं ने कब्जा कर रखा है। और इनके बीच से रह-रह कर उभरती रहती है अजीब सी आवाज।

इसे भी पढ़ें :Corona Fear के कारण Sex पर Peculiar Guidelines, लोग हक्‍का-बक्‍का

पहले हुआ करते थे 500 गांव

ऐसा नहीं है कि इस गांव में पहले भी इतने ही लोग रहते थे। पहले इस गांव में करीब 500 घर हुआ करते थे। इनमें करीब 2000 मछुआरों के परिवार रहा करते थे। इससे गांव में खूब चहल-पहल थी। वक्त के साथ सब कुछ बदल गया। मुख्य सड़क से द्वीप की दूरी ज्यादा होने की वजह से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अजीब आवाज के कारण लोगों के मन में भय तो था ही।

इसे भी पढ़ें :Alert ! इस आइलैंड में जाना है मना, बन सकते हैं सांपों के शिकार

1990 में शुरू हुआ पलायन

यहां ना तो बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल पाती थी और ना ही लोग रोजमर्रा का सामान ला पाते थे। इस कारण से भी यहां रहने वाले परिवारों ने साल 1990 में पलायन करना शुरू कर दिया, ताकि उन्हें बेहतर जिंदगी मिल सके। उनके बच्चे पढ़ लिखकर अच्‍छा भविष्‍य बना सकें।

इसे भी पढ़ें :…और मजदूर की मौत से फटा लंगूर का कलेजा, शव से लिपटकर घंटों रोया (देखें वीडियो)

1994 तक लगभग सभी घर खाली हो गए

साल 1994 तक इस गांव के लगभग सभी परिवार पलायन कर गए। गांव के तकरीबन सभी घर खाली हो गए। अब यहां चंद लोग ही रहते हैं। खाली पड़े घरों में घास उग आई और उनपर लताएं फैलने लगीं। लोगों के ना रहने से इस गांव के हर घर के कोने-कोने में पेड़-पौधे उग गए हैं।

भूतिया गाँव अजब गजब
भूतिया गाँव अजब गजब
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...

जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…

Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने...