spot_img
spot_img
spot_img

‘बाहुबली’ अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की राजनीति में अपने दबदबे के लिये पहचाने जाने वाले मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पटना से बड़हिया जाते वक्त  मीडिया से साफ कहा कि अब वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल, हाल ही में दुलारचंद यादव हत्या मामले में नामजद अभियुक्त बनाये जाने के बाद अनंत सिंह करीब चार महीने तक जेल में रहे। जेल से बाहर आते ही पटना में उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे कोर्ट के काम से बड़हिया के लिये रवाना हुये। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि वे अब चुनावी राजनीति से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि “न… अब हम चुनाव नहीं लड़ेंगे।” बताया जाता है कि इससे पहले भी उन्होंने यह बात तब कही थी, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा हुई थी।

बेटे के चुनाव लड़ने पर दिया संकेत

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वे अपने बेटे को चुनावी मैदान में उतारेंगे, तो इस पर उनका जवाब थोड़ा अलग था। उन्होंने कहा कि पहले वो जनता के बीच जायेगा, लोगों से मिलेगा उनका काम करेगा, तब देखेंगे।  मोकामा इलाके में अनंत सिंह का दबदबा किसी से छिपा नहीं है। वहां उनके समर्थन को अक्सर चुनावी जीत की गारंटी माना जाता है। इलाके में लोग उन्हें ‘छोटे सरकार’ के नाम से भी जानते हैं। उनका संकेत साफ है कि पहले जनता के बीच काम करो, भरोसा जीतों, तभी राजनीति में कदम रखो। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि फिलहाल वे कोर्ट के काम से बड़हिया जा रहे हैं और अभी अपने विधानसभा क्षेत्र नहीं जायेंगे। करीब 15 दिन बाद क्षेत्र का दौरा करेंगे।

इसे भी पढ़े :पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारी हाजिर हो, SC ने कहा शर्मनाक…

इसे भी पढ़े :झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द… जानें क्यों

इसे भी पढ़े :13 साल की पीड़ा अंत, हरीश राणा को नम आंखों से विदाई

इसे भी पढ़े :25, 35 या 45? LPG बुकिंग नियमों पर सरकार का बड़ा खुलासा… जानें

इसे भी पढ़े :गढ़वा में ‘मिठाई पर नजर’, रेड …

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...