spot_img
spot_img
spot_img

खराब नींद का मतलब, पीठ दर्द को न्यौता देना… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पीठ दर्द पीठ दर्द, खासकर पीठ के निचले हिस्से में होने वाले दर्द की शिकायत अब कोई चौंकाने वाली बातें नहीं रह गई। पूरी नींद नहीं लेने और लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहने वाले लोगों में इसका जोखिम ज्यादा देखा-सुना जाता है। एक शोध के अनुसार पीठ दर्द और कमर दर्द लाइफ स्टाइल की गड़बड़ी है। बैठने के तरीके में गड़बड़ी और देर तक बैठे रहने की आदत का मतलब है इस तरह के दर्द को न्योता देना। शोधकर्त्ताओं ने यह भी पाया है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती या जो लोग अनिद्रा के शिकार हैं, वो लोग पीठ दर्द खासकर पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत ज्यादा करते हैं। एक भी रात अगर नींद ठीक से पूरी नहीं हुई तो अगले दिन पीठ में दर्द होने का जोखिम हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गौर कर पीठ दर्द को भगाया जा सकता है।

अध्ययन में पाया गया कि खराब नींद का नतीजा है पीठ के निचले हिस्से में दर्द का कारण बन सकती है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी के अनुसार, पूरी दुनिया की आबादी के 7.3% (करीब 540 मिलियन) लोगों ने कभी न कभी पीठ के दर्द का अनुभव किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीनोम-वाइड एसोसिएशन स्टडी (GWAS) में विशेष लक्षणों से जुड़े जीन की पहचान के लिए वैज्ञानिकों की टीम ने 336,965 लोगों के डेटा और आनुवंशिकता पर शोध किया। कई स्तर पर किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने अनिद्रा और पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारणों का पता लगाया। अध्ययन में पाया गया कि खराब नींद को सुधारकर इस दर्द से बचा जा सकता है। अध्ययन में यह बही पाया गया कि खराब नींद के कारण शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ावा दे सकती है, जिसके चलते अक्सर मांसपेशियों में दर्द का जोखिम बना रहता है। यह गठिया रोग का कारण भी बन सकता है। हालिया अध्ययन में स्वास्थ्य विशेषज्ञ का दावा है कि पूरी नींद नहीं लेने के चलते इसका असर सेहत पर आगे चलकर झलक सकता है। ऐसे लोगों में मोटापा, डिप्रेशन, हार्ट अटैक, BP, शुगर और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। विशेषज्ञों ने पूरी नींद लेने के लिए कुछ टिप्स दिए है। मसलन,सोने का एक समय तय करें, उसको रोज फॉलो करो। स्क्रीन टाइम कम करें, सोने से एक घंटे पहले सभी तरह जैसे टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप आदि से दूर हो जाये। कैफीन का सेवन कम करें। साथ ही नशीले चीजों के सेवन से बचें। रोज एक्सरसाइज करने की आदत डालें। शारीरिक मेहनत करें। मेडिटेशन अच्छी नींद कर लिए रामबाण है।

नोट : यह खबर लोगों को जगाने के मकसद से तैयार की गयी है। हालांकि विशेषज्ञों की जानकारी और अध्ययन को लेकर कोहरामलाइव कोई दावा नहीं करता है। डॉक्टरों की सलाह भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : सेना-नौसेना के लिए खरीदे जाएंगे 4276 करोड़ के हथियार

इसे भी पढ़ें : मौ*त के जबड़े से बच निकला ड्राइवर… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :रांची से बड़कागांव लौट रहे रेंजर के साथ क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें :Airline ने यात्रियों को फ्री टिकट का किया ऐलान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेगा यह दस्ता, CRPF देगी ट्रेनिंग

इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : बीवी से इतनी नफरत, क्या कर डाला देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...