Kohramlive Desk : बुल्गारिया की जानी-मानी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा पूरी दुनिया में मशहूर थीं। कहा जाता है कि इनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बता दें कि बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत की गई कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने भारत को लेकर भविष्यवाणी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि साल 2022 में दुनिया में तापमान कम होगा, जिसकी वजह से टिड्डियों का प्रकोप बढ़ेगा। भोजन की तलाश में टिड्डियां भारत पर हमला करेंगी। टिड्डियों के हमलों में फसलों को भारी नुकसान होगा। इसकी वजह से भारत में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और देश में भूखमरी पैदा होने की संभावना है।
पहले ये दो भविष्यवाणियां हुई हैं सच
बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। इनमें कुछ देशों में पानी की कमी से परेशानी होने की बात कही थी। पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने लोगों को कम पानी इस्तेमाल करने को कहा है। 1950 के दशक के बाद से इन देशों में सबसे कम बारिश हो रही है। इटली को भी 1950 के दशक के बाद से सबसे ज्यादा सूखे का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ आने की भविष्यवाणी की थी
बाबा वेंगा ने कहा था कि इस साल एशियाई देशों और ऑस्ट्रेलिया के कुछ इलाकों में बाढ़ आएगी। इसके अलावा भूकंप और सूनामी आने की भविष्यवाणी की थी। इस साल भारी बारिश और बाढ़ से ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मची थी। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और थाईलैंड में भी लोगों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। इससे लगता है कि बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणियां भी बिल्कुल सच सबाति हुई हैं।
जानिए कौन थीं बाबा वेंगा
बुल्गारिया की रहने वाली भविष्यवक्ता बाबा वेंगा एक फकीर थीं और दृष्टिहीन थीं। 1911 में जन्मी बाबा वेंगा की सिर्फ 12 साल की उम्र में ही आंखों की रोशनी चली गई थी। कहा जाता है कि उनकी 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। अगस्त 1996 में बाबा वेंगा की स्तन कैंसर से मौत हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं।
इसे भी पढ़ें :पहली बार किसी राष्ट्रपति का भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में हुआ आगमन, क्या बोल गईं … देखें
इसे भी पढ़ें :हाथियों की गरज से खौफ में बीती सारी रात, देखें क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :Jacqueline Fernandez को पटियाला हाईकोर्ट से मिली राहत
इसे भी पढ़ें :किरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, Mumbai Indians के बैटिंग कोच नियुक्त
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता








