UP : राजधानी लखनऊ में रविवार रात प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुये 9 IAS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इस आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नये पदों पर तैनात किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार IAS M. Devaraj (प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक) को उनके मौजूदा पद के साथ Administrative and Management Academy Uttar Pradesh के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
Anurag Yadav को IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से हटाकर समाज कल्याण और सैनिक कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। Alok Kumar III को IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से नियोजन एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के प्रमुख सचिव के साथ वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी है। Saurabh Babu को प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के साथ Deendayal Upadhyaya State Institute of Rural Development के महानिदेशक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां(IAS Transfer)
- Ravi Ranjan को UP Electronics Corporation के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
- T. K. Shibu को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से UP Agro Industries Corporation का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
- प्रतीक्षारत चल रहे Himanshu Kaushik को UP Electronics Corporation का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- प्रतीक्षारत चल रहीं Saumya Gururani को Shahjahanpur का नगर आयुक्त बनाया गया है।
- वहीं शाहजहांपुर के नगर आयुक्त Dr. Bipin Kumar Mishra को Uttar Pradesh State Road Transport Corporation का अपर प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Junior Doctors की अनिश्चितकालीन हड़ताल इस रोज से…






