Kohramlive : बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। मॉडर्न मेडिसिन सिस्टम यानी आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ भ्रामक दावे और विज्ञापन पब्लिश करने को लेकर ये फटकार लगाई गई है। भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने याचिका दायर की थी। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने पतंजलि आयुर्वेद को सभी झूठे और भ्रामक दावों वाले विज्ञापनों को तुरंत बंद करना होगा। कोर्ट ऐसे किसी भी उल्लंघन को बहुत गंभीरता से लेगा और हर एक प्रोडक्ट के झूठे दावे पर 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगा सकती है। अगली सुनवाई अगले साल 5 फरवरी को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि पतंजलि आयुर्वेद भविष्य में ऐसा कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं करेगा और यह भी सुनिश्चित करेगा कि प्रेस में उसके ओर से इस तरह के कैज़ुअल स्टेटमेंट न दिए जाये। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को ‘एलोपैथी बनाम आयुर्वेद’ की बहस नहीं बनाना चाहती बल्कि भ्रामक चिकित्सा विज्ञापनों की समस्या का वास्तविक समाधान ढूंढना चाहती है। बेंच ने भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से कहा कि केंद्र सरकार को समस्या से निपटने के लिए एक व्यवहारपूर्ण समाधान ढूंढना होगा। कोर्ट ने सरकार से कंसल्टेशन के बाद कोर्ट में आने को कहा है। यहां याद दिला दें कि बीते साल भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की याचिका पर नोटिस जारी करते हुये कोर्ट ने एलोपैथी जैसी आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों के खिलाफ बयान देने के लिए बाबा रामदेव को फटकार लगाई थी। तब भारत के तत्कालीन चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने तब कहा था ‘बाबा रामदेव अपनी चिकित्सा प्रणाली को लोकप्रिय बना सकते हैं, लेकिन उन्हें अन्य प्रणालियों की आलोचना क्यों करनी चाहिए। हम सभी उनका सम्मान करते हैं, उन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया लेकिन उन्हें अन्य प्रणालियों की आलोचना नहीं करनी चाहिए।’
इसे भी पढ़ें :फोन पर बातें कर रिझाना पूरे परिवार के लिये बना काल…
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट में नौकरी…
इसे भी पढ़ें :प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में चोरी, ऐसे घुसे चोर…
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बेकाबू टेलर ने मचाया कोहराम…
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…
इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें
इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…
इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…
इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी की गाड़ी के आगे आने वाली संगीता के खिलाफ FIR दर्ज
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो












