Kohramlive : जामताड़ा में कुछ अस्पतालों ने Ayushman Card को अपनी कमाई का ‘धंधा’ बना लिया है। लेकिन इस बार प्रशासन का डंडा ऐसा चला कि पूरे जिले में खामोशी छा गई। जामताड़ा के सिटी हॉस्पिटल और मंगल नेत्रालय पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुये दोनों को सील कर दिया है। वहीं, दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर दी गई है। जांच में सामने आया कि इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। सरकारी पैसे की गलत निकासी और वित्तीय अनियमितता के पुख्ता संकेत मिले। चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि केवल एक महीने में 600 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन दिखाया गया।
इसे भी पढ़े :नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, SI अनुपम प्रकाश ने जीता सिल्वर
इसे भी पढ़े :Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके…
Ayushman Card के नाम पर सरकारी पैसे की निकासी
लेकिन जब प्रशासन ने जांच की, तो हकीकत कुछ और ही निकली। जांच में पाया गया कि ज्यादातर मरीज स्थानीय नहीं थे। उनके मोबाइल नंबर भी बाहर के थे, जो पूरे मामले को संदेह से भरा बना रहा था। प्रथम दृष्टया इसे बड़ा फर्जीवाड़ा मानते हुये तत्काल कार्रवाई की गई। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त रवि आनंद खुद टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। मौके पर ही जांच-पड़ताल में भारी गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद दोनों अस्पतालों को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया। मामले की गहराई से जांच के लिये कमेटी गठित की गई।
इसे भी पढ़े :JSSC : 12 अप्रैल का इम्तिहान, फिर तय होगा कौन बनेगा सिपाही…
इसे भी पढ़े :Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो
अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि जांच में आयुष्मान कार्ड के नाम पर फर्जी तरीके से सरकारी पैसे की निकासी का मामला सामने आया है।












