कोहराम लाइव डेस्क : दही किसी न किसी रूप में प्राय: हर घर में भोजन के दौरान इस्तेमाल में लाया जाता है। पोषण वैल्यू के हिसाब से दूध और दही दोनों शरीर के लिए आइडियल फूड है।
दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम की मात्रा बहुत होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सक्षम है। दही त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है। दही में कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फॉस्फोरस भी पाया जाता है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। दही पाचन क्रिया के लिए भी बहुत कारगर है। इसके अलावा दही वजन घटाने में मदद करता है और कब्ज की समस्या से बचाने का काम भी करता है। आइए, रूबरू कराते हैं दही खाने के अन्य फायदों से।
बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता
इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाने का काम करता है दही। हर रोज एक चम्मच दही खाने से भी इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया इम्यून सिस्टम को बेहतर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : खाली पेट लहसुन खाने से कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा
तनाव की समस्या को करता है नियंत्रित
कई हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि दही खाने से तनाव की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। दही खाने का सीधा संबंध मस्तिष्क से है। यह दिमाग को कूल रखता है।
दूर करे थकान और कमजोरी
दही एनर्जी के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। अगर आपको थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस हो रही है। तो आप दही का सेवन करें। दही शरीर को हाइड्रेटेड करके एनर्जी देने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें : अधिक पुदीना चाय पीने से बचें, हो सकती है Alergy












