spot_img

AUS vs ENG : ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 6 विकेट से दी मात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और डेविड वार्नर की बैटिंग के दम पर इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत देते हुए 147 रन जोड़े, जो बाद में टीम को जीत दिलाने में अहम साबित हुए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा, जो सीरीज बचाने के लिए इंग्लैंड के लिए बेहद अहम होगा।

288 रनों मिला था लक्ष्य

इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी दी, इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन डाविड मलान ने 134 रन की शतकीय पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखा था। उनकी पारी की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

वार्नर, हेड के बाद स्मिथ ने जीत तक पहुंचाया स्कोर

288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम को डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने धमाकेदार शुरुआत दी। वॉर्नर ने 84 गेंदों पर 86 तो हेड ने 57 गेंदों पर 69 रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए महज 19.4 ओवर में 147 रन जोड़ दिए। मार्नस लाबुशेन सिर्फ 4 रन ही बना सके लेकिन स्टीव स्मिथ ने 80 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। अंत में एलेक्स कैरी ने 21 और कैमरन ग्रीन ने नाबाद 20 रनों का योगदान देते हुए स्मिथ के साथ मिलकर टीम को 6 विकेट से आसान जीत दिला दी। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने 2 और लियाम डॉसन व क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर बनाएगी लेकिन बेचेगी नहीं, जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें : गरीब रथ ट्रेन में अब 100 परसेंट मिलेगी कन्‍फर्म सीट, नहीं दी जाएंगी आरएसी की सीटें

इसे भी पढ़ें :G20 घोषणापत्र में गूंजा पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश, आप भी जानिए यह मेसेज

इसे भी पढ़ें : कुएं में मिली टुकड़ों में बंटी युवती की डेड बॉडी, देखें…

इसे भी पढ़ें :बीवी से फोन करा पति को घर बुला ठोंक डाला

इसे भी पढ़ें :प्रजातंत्र का सशक्‍त प्रहरी है मीडिया : डीसी नैंसी सहाय

इसे भी पढ़ें :बदलेगा ट्रेनों में खान-पान का मेन्यू, रेल मंत्रालय ने IRCTC को दी छूट

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...