spot_img
spot_img

बोकारो में महिला थानेदार पर अटैक, हमलावरों में तीन फीमेल, फिर हुआ क्या, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO: बोकारो के बीएस सिटी थाना के महिला थानेदार दुलड़ चौरे पर हमला किये जाने के इल्जाम में एक परिवार के तीन महिला और दो पुरूष को गिरफ्त में ले लिया गया है। महिला थानेदार का इल्जाम है कि शोर-शराबा कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने पर वो लोग उल्टे महिला थानेदार से उलझ गये। बाल खींचकर उन्हें मारा गया। बांह मरोड़ दिया गया। वहीं उन्हें थाना से हटवा देने की भी धमकी दी गई। चोटिल थानेदार ने अपना इलाज बोकारो के सदर अस्पताल में कराया है। वहीं घटनास्थल के आसपास के कुछ लोगों का भी इल्जाम था कि थानेदार के साथ मारपीट करने वाले परिवार के लोगों का बर्ताव ठीक-ठाक नहीं है। मोहल्ले के लोग उसकी हरकत से आजिज हैं। किसी को भी झूठे केस में फंसा देने की धमकी देना उनकी फितरत है।

घटना को लेकर चोटिल महिला थानेदार दुलड़ चौरे ने मीडिया को बताया कि बोकारो स्टील के वाटर सप्लाई विभाग के लोग सेक्टर 3E के क्वार्टर नंबर 559 में कुछ काम करने पहुंचे थे। इसी दरम्यान इस क्वार्टर के नीचे रहनेवाले परिवार के सदस्यों ने कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने बोकारो के पुलिस कप्तान तक को दी। इसके बाद थानेदार खुद मौके पर पहुंच गई। पेट्रोलिंग पार्टी को भी बुला लिया गया था। थानेदार ने काम बंद करवा देने वाले परिवार से जब इस बारे में पूछा तो वो लोग उनसे ही उलझ गये और उनपर हमला कर दिया। इस परिवार की दो बेटियों ने भी उन्हें मारा-पीटा और वर्दी उतरवा देने तक की धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को हरा पहुंची सेमीफाइनल में

इसे भी पढ़ें : फरार IPS आदित्य कुमार कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : शिक्षा विभाग कर्मी के घर गंदा धंधा, बाहर से मंगाई जाती थी लड़कियां… देखें

इसे भी पढ़ें : KVS में इन पदों पर बम्पर वैकेंसी… इस डेट तक कर सकते है अप्लाई

इसे भी पढ़ें : राजधानी में 20 पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : प्रकाश पर्व पर विशाल शोभा यात्रा 6 नवम्बर को

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...