धनबाद : भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक भरत शर्मा के घर पर कुर्की की गई। उनके निरसा के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के तालडांगा स्थित आवासीय कॉलनी में स्थित आवास पर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्की की। कुर्की के दौरान ग्यारहकुंड प्रखंड के बीडीओ विजेंद्र सिंह मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : @Bihar : अपराधी बेखौफ, जज पर जानलेवा हमला
स्थानीय पुलिस और नियुक्त मजिस्ट्रेट विजेंद्र सिंह की मौजूदगी में भरत शर्मा के आवास का ताला तोड़ा गया। पुलिस घर में पड़े सारे सामान को जब्त कर अपने साथ ले गई।
इसे भी पढ़ें : छात्राओं को अकेले बुलाकर शिक्षक करता था ये काम…ऐसे हुआ खुलासा
बीडीओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के एसडीएम से उन्हें कुर्की का आदेश मिला था। उन्होंने बताया कि इनकम टैक्स के एक पुराने में मामले में भरत शर्मा फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने कुर्की का आदेश निकाला था। कोर्ट के आदेश पर भरत शर्मा के आवास पर कुर्की की गई।
इसे भी पढ़ें : दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे से दोस्तों ने मांगी शराब पार्टी, मना किया तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम















