New Delhi : UPI से ATM से पैसे निकालना अब पड़ेगा भारी पड़ सकता हैं। नये वित्तीय वर्ष की दस्तक के साथ बैंकिंग नियमों में भी बदलाव शुरू होने जा रहे हैं। 1 अप्रैल से लागू होने वाले एक नये नियम का असर देशभर में HDFC Bank के करोड़ों ग्राहकों पर पड़ सकता है। अब तक ATM से UPI के जरिये कैश निकालना ग्राहकों के लिये एक अतिरिक्त सुविधा माना जाता था, लेकिन नये नियम के तहत इसे भी मंथली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया गया है।
1 अप्रैल 2026 से ATM से UPI के जरिये कैश निकासी आपकी मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट का हिस्सा होगी। यानी अब कार्ड से कैश निकालना और QR कोड स्कैन कर UPI से पैसे निकालना, दोनों एक ही कोटे में गिने जायेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर आपने 3 बार कार्ड से और 2 बार UPI से पैसे निकाले, तो आपकी 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा पूरी मानी जायेगी।
फ्री लिमिट खत्म होते ही UPI पर लगेगा चार्ज
एक बार मासिक फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा समाप्त होने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर बैंक ₹21 से ₹23 तक शुल्क वसूलेगा। यह शुल्क कैश या UPI—दोनों प्रकार के विड्रॉल पर लागू होगा। बैंकों के मौजूदा नियमों के अनुसार, अपने बैंक के एटीएम से महीने में 5 बार फ्री कैश निकासी की सुविधा मिलती है। अन्य बैंकों के एटीएम इस्तेमाल करने पर मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन एवं नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा होती है। अब UPI विड्रॉल को भी इसी सीमा में शामिल कर दिया गया है, जिससे यह लिमिट जल्दी खत्म हो सकती है।
इसे भी पढ़े :Hazaribagh : मासूम की चीख से कांपा हजारीबाग, झारखंड बंद का ऐलान…
इसे भी पढ़े :RBSE 12th Result 2026 जारी…
कैसे बचायें अतिरिक्त चार्ज
अगर आप इन अतिरिक्त शुल्क से बचना चाहते हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनायें, एक बार में जरूरत के मुताबिक ज्यादा कैश निकालें, ताकि बार-बार ट्रांजैक्शन न करना पड़े। जहां संभव हो सीधे UPI से भुगतान करें, कैश निकालने की जरूरत कम पड़ेगी। महीने में किये गये ATM ट्रांजैक्शन की संख्या पर नजर रखें। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम डिजिटल और फिजिकल कैश ट्रांजैक्शन के बीच का अंतर खत्म करने की दिशा में उठाया गया है। हालांकि, जो ग्राहक बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, उन्हें अब अपनी ट्रांजैक्शन आदतों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो महीने के अंत में अतिरिक्त चार्ज जेब पर भारी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े :Smartphone : अप्रैल महीने में उतरेंगे 6 नये धांसू फोन, जानें…
इसे भी पढ़े :11 अंचलों में नये CO की प्रतिनियुक्ति… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : आज यहां चलेगी आंधी तो इन जिलों में पड़ेंगे ओले… जानें














