Kohramlive : राजस्थान बोर्ड ने 12वीं(RBSE 12th Result) में तीनों संकायों का रिजल्ट जारी कर दिया है। आर्ट्स में 97.54%, कॉमर्स में 93.64% और साइंस में 97.52% बच्चों का रिजल्ट रहा। साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.52% दर्ज किया गया। खास बात ये रही कि छात्राओं ने 98.34% के साथ छात्रों (97.02%) से बेहतर प्रदर्शन किया।
RBSE कॉमर्स रिजल्ट
वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 93.64% छात्र पास हुये। यहां भी रिजल्ट दमदार रहा, हालांकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.04% और लड़कियों का 92.82% रहा। आंकड़ों के मुताबिक, साइंस में लाखों छात्रों ने परीक्षा दी और बड़ी संख्या में प्रथम श्रेणी हासिल की। वहीं कॉमर्स में भी हजारों छात्रों ने टॉप ग्रेड में जगह बनाई। स्टूडेंट्स RBSE की आधिकारिक वेबसाईट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh : मासूम की चीख से कांपा हजारीबाग, झारखंड बंद का ऐलान…












