Dumka : दुमका से अपहृत 16 साल के किशोर को देवघर से सही-सलामत हालत मेें खोज निकाला गया। वह देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में मिला। उसे कार से कहीं ले जाया जा रहा था। अपहर्त्ताओं ने बतौर फिरौती तीन लाख रुपये मांगी थी। पुलिस ने इस कांड में शामिल एक किडनैपर को धर लिया है। इस कांड में शामिल सभी क्रिमिनलों के नाम और उसके ठिकानों के बारे में पुलिस को सबकुछ पता चल गया है। बीते 21 सितम्बर को दुमका के तालझारी थाना क्षेत्र से किशोर का अगवा कर लिया गया था। इस संबंध में किशोर के पिता वीरेंद्र यादव ने तालझारी थाने में रपट दर्ज कराई। कार सवार कुछ लोगों ने किशोर का अगवा कर लिया था।
किडनैपिंग की इस वारदात को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया। पुलिस कप्तान पीतांबर सिंह खेरवार ने SDPO आमोद नारायण सिंह की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम में एक इंस्पेक्टर और तीन थानेदारों को शामिल किया गया। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार से अपहृत किशोर को कार से पिपरा मोड़ रिखिया की तरफ ले जाया जा रहा है, पुलिस ने उस रास्ते पुलिस तैनात कर दी। तभी उस ओर से आती एक कार पर पुलिस की नजर पड़ी। कार को रूकने का इशारा किया गया, कार तेज रफ्तार में भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर कार को अपने काबू में कर लिया, वहीं कार के अंदर से अपहृत किशोर को खोज निकाला। कार पर सवार पांच अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। गिरफ्तार कार चालक पवन कुमार रिखिया थाना क्षेत्र के गादीबेहंगा गांव का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें :भारत ने जीता मैच, पांच विकेट से हारा ऑस्ट्रेलिया…
इसे भी पढ़ें :MP से चांडिल जा रहा ट्रक पलामू में जब्त… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :न्यायाधीश देव का निधन न्यायिक जगत में अपूरणीय क्षति : CM
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर मची खलबली…
इसे भी पढ़ें :Apple store के बाहर लगी लंबी लाइनें…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दामोडीह में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :9 IAS और 6 SDO का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :SBI में निकली बंपर वैकेंसी, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दामोडीह में मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :9 IAS और 6 SDO का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :खूंटी में बालू माफियाओं का राज, ऐसे खुला राज… जानें
इसे भी पढ़ें :सोये पति के गले पर चला दिया छुरा, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो








