spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सोये पति के गले पर चला दिया छुरा, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Pakur (Jaydev Kumar) : दो दिन पहले जिस गांव में एक नई नवेली दुल्हन को पेचकस घोंप कर मार डाला गया था, उसी गांव में आज एक शख्स के गले पर छुरा चला दिया गया। इल्जाम है कि चेंगाडंगा गांव के रहने वाले सजारूल शेख की पत्नी टुंपा बीबी ने उसके गले पर छुरा से वार कर दिया। बेतरह जख्मी सजारुल को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सजारूल शेख पेशे से राजमिस्त्री है। संदेही पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दिये अपने बयान में टुंपा बीबी ने बताया कि गुजरे सात साल पहले उसकी शादी सजारुल शेख के साथ हुई थी। टुंपा का मायके पश्चिम बंगाल में है। सजारुल शेख को नशे की लत है। वह अक्सर दारू पीकर घर आता है। रोकने-टोकने पर नशे की हालत में बवाल करता है। इस चलते पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा-झंझट होते रहता है। टुंपा बीबी ने इसको लेकर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई थी। तब दोनों पति-पत्नी को थाना में बुला कर सुलह कराया गया था। जिसके बाद सजारुल शेख के घर दोनों साथ-साथ रहने लगे थे।

गुरुवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पति-पत्नी सोये हुए थे, तभी पत्नी ने छुरा से पति पर वार कर दिया। हमले के बाद सजारुल शेख चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी चीख-चित्कार सुन आसपास के लोग उसके घर पहुंच गये। खून से लथपथ सजारुल को सोनाजोड़ी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया। वहीं, गांववालों ने संदेही गुनहगार पत्नी टुंपा बीबी को धर कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने टुंपा को अपनी कस्टडी में ले लिया है। वहीं, आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडंगा गांव का है।

इसे भी पढ़ें : होमगार्ड में नौकरी की चाह में बोकारो में हांफते युवा… देखें

इसे भी पढ़ें : बैंकर्स बड़े बकायेदारों की लिस्ट बनाये, बकाया वसूली में सहयोग : DC

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...