spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी में बालू माफियाओं का राज, ऐसे खुला राज… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : खूंटी में बालू माफियाओं का राज है। खूंटी के कई इलाकों में गलत तरीके से बालू डंप कर रखे गये हैं। ऐसा नहीं है कि बेखौफ बालू माफियाओं के बारे में स्थानीय प्रशासन को पता नहीं है। इल्जाम है कि कई बालू माफियाओं का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उसे भेद पाना हर किसी की बूते की बात नहीं। माफियाओं का हर जगह अपना घाट सेट है। इस बात का खुलासा आज तब हुआ जब जिला प्रशासन की तरफ से गठित टीम अवैध रूप से डंप किये गये 50 हाइवा बालू जब्त किया। बालू माफिया जानेश्वर गोप के खिलाफ रनिया थाना में FIR दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई DMO नदीम सफी के नेतृत्व में की गई। जब्त बालू को निलाम कर राजस्व वसूलने की तैयारी है। फिलहाल जब्त बालू को रनिया के डाहु पंचायत के मुखिया रेमिश कन्डुलना के जिम्मे दिया गया है। DMO का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

DMO नदीम सफी ने मीडिया को बताया कि रनिया थाना क्षेत्र के मेरोम्बीर और खरवागढ़ा गांव से दस हजार 500 CFT बालू जब्त किया गया है। जब्त बालू की कीमत खुले बाजार में करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। यहां याद दिला दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) कोलकाता के आदेशानुसार मानसून सत्र में 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी घाटों से किसी भी तरह के बालू का उठाव पर पाबंदी है। इसके बावजूद बालू माफिया बेखौफ अपना काम कर रहे हैं। उन्हें किसी का कोई डर-भय नहीं रह गया है।

इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कन्याकुमारी में धराया गिरिडीह के 5 करोड़ लूट कांड का मास्टरमाइंड

इसे भी पढ़ें : AJIO लाया ऑल स्टार्स सेल, 500 नए ब्रांड्स होंगे शामिल

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: