spot_img

धमाका होते ही राज खुला, राधा ने सुहाग का कर डाला सात टुकड़े…देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Muzaffarpur (Arti gupta) : उस रोज तीन मजिलें मकान में हुए जोरदार धमाके के साथ अंदर छुपा राज खुलकर सामने आया तो हर कोई के मुख से हौले से एक ही शब्द निकला… सचमुच प्यार अंधा होता है। सहसा किसी को यकीन नहीं हो पा रहा था कि राधा अपने प्रेमी को पाने की चाह में अपने पति राकेश के सात टुकड़े कर सात फेरे में खाई सारी कसमें एक झटके में भुला गई। पति के कई टुकड़े करने के बाद उसकी लाश को एक ड्रम में डाल दिया। लाश को गलाने की नीयत से उसमें युरिया, नमक और तेजाब डाल दिया। बदबू ना फैले, इसको लेकर रोज दरवाजे पर अगरबत्ती जलाती थी। अमोनियम नाइट्रेट गैसे बनी। इस गैस और अगरबत्ती से निकल रही चिंगारी से धमाका हो गया। घर के अंदर जगह-जगह पर मिले खून के धब्बे इस बात के गवाह थे कि यहां कोई बड़ी अनहोनी हुई है। खूब ताक झांक से छुपा रहस्य बेनकाब हुआ कि राकेश मारा गया।

उसकी पत्नी राधा चार दिन पहले ही घर छोड़कर अपने प्रेमी सुभाष शर्मा के साथ चली गई। जन्नत पाने की चाह में राधा और सुभाष के लिये खुल गया जेल का फाटक। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपने-अपने जुर्म कबूल कर लिये हैं। एसएसपी जयकांत ने पूरे मामले का खुलासा करने के लिये एक विशेष टीम बनाई थी। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात मुजफ्फरपुर के बालूघाट इलाके में हुई। राकेश और सुभाष पहले जिगरी दोस्त थे। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गये। कारण बनी राधा। वह अपना दिल सुभाष को दे बैठी। राकेश ने कई बार एतराज जताया, तब उल्टे उसे धमकी मिलने लगी। राकेश परिवार को छोड़ दिल्ली चला गया। तीज पर राधा ने अपने पति को घर बुलाया। पति राकेश उसके खौफनाक इरादे को भांप नहीं पाया। बीते 13 सितम्बर को जो मौत राकेश को दी गई, उसे सुन लोग अवाक रह गये।

इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्‍मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम

इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला

इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश

इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्‍थे

इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस

इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्‍याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...