52वें CJI की शपथ लेते ही सबसे पहले छूये इनके पैर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत के नये मुख्य न्यायाधीश (CJI) भूषण रामाकृष्ण गवई को जैसे ही राष्ट्रपति ने पद की शपथ दिलाई, सबसे पहले अपनी मां कमल ताई गवई के पास पहुंचे और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। यह क्षण न्यायपालिका के इतिहास में केवल एक संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अध्याय भी बन गया। 52वें CJI बने जस्टिस गवई की ताजपोशी पर उनका पूरा परिवार मौजूद था। अमरावती (महाराष्ट्र) से दिल्ली पहुंचीं उनकी मां के लिए यह पल बेटे की उपलब्धि से कहीं ज़्यादा, एक मां के गर्व का था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में जस्टिस गवई को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ लेकर अपनी जड़ों से जुड़े होने का संदेश भी दिया। समारोह के बाद जस्टिस गवई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कई अन्य गणमान्य लोगों से मुलाकात की। जस्टिस गवई का कार्यकाल लगभग 6 महीने का रहेगा, और वह 23 नवंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे। वह सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठों का हिस्सा रह चुके हैं और कई ऐतिहासिक फैसलों में उनकी भूमिका अहम रही है।

कौन हैं जस्टिस गवई?

  • जन्म: 24 नवंबर 1960, अमरावती (महाराष्ट्र)

  • वकालत की शुरुआत: 1985

  • बॉम्बे हाईकोर्ट में नियुक्ति: 2003 (अतिरिक्त न्यायाधीश), 2005 (स्थायी न्यायाधीश)

  • सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्ति: 24 मई 2019

 इसे भी पढ़ें : BSF जवान की वतन वापस, क्या बोले पिता… देखें वीडियो

 इसे भी पढ़ें :रांची में निषेधाज्ञा लागू… जानें क्यों

 इसे भी पढ़ें :DC बोले, विकास जमीन पर दिखे, वर्ना…

 इसे भी पढ़ें :नहीं चाहिये मौ’त का मंजर, जीटी रोड बने जीवन की राह

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में बंद 27 साल...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...