Ranchi : CUET (UG)–2025 की परीक्षा बेदाग़, बेख़ौफ और कदाचारमुक्त हो सके, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। 13 मई से 3 जून तक रांची की फिजाओं में सन्नाटा होगा और परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में सख्त पहरा होगा। रांची के SDO उत्कर्ष कुमार ने रांची में निषेधाज्ञा लागू कर दिया है, ताकि रांची की सड़कों पर कोई भी शोर, हथियार, भीड़ या उन्माद पढ़ने वाले मन को डगमग न कर पाये। इस बार परीक्षा के साथ-साथ संयम और सुरक्षा भी साथ चलेगी। ये निषेधाज्ञा 13 मई से 3 जून तक रहेगा। वहीं, परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली 3 बजे से 6 बजे तक होगी।
200 मीटर की परिधि में क्या रहेगा प्रतिबंधित?
- पांच या अधिक व्यक्तियों का एक साथ जमा होना।
- ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का प्रयोग।
- अस्त्र-शस्त्र, बम, बारूद या किसी प्रकार के हथियार लेकर चलना।
- लाठी, डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि का प्रयोग।
- किसी भी प्रकार की आमसभा, धरना या बैठक का आयोजन।
परीक्षा केंद्रों की सूची
- राम तहल चौधरी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अनंदी, ओरमांझी
- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, पुराना एचबी रोड, प्रगति पथ
- ION डिजिटल ज़ोन, टुपुदाना, प्रीमसंस मोटर्स के पास
- अरुणिमा टेक्निकल सर्विसेज, लोअर चुटिया, गणेश नर्सिंग होम के पास
- फ्यूचर ब्राइट, दीप विहार, पुंडा रोड, पर्ल क्रेस्ट अपार्टमेंट के पास
- सक्सेस क्रेज, सिलवाई, ताती सिलवाई, PNB बैंक के पास






