spot_img
spot_img

नहीं चाहिये मौ’त का मंजर, जीटी रोड बने जीवन की राह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh, Chouparan(Krishna Paswan) : जीटी रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं की चीत्कार जब बर्दाश्त के बाहर हो गई, तो विधायक मनोज यादव खुद मैदान में उतरे। उनके साथ थे NHAI के परियोजना निदेशक मनोज पांडे और गवाह बना चौपारण बाजार का हर नुक्कड़, जहां जनता ने सीधे सवाल दागे, एचपी गैस एजेंसी के पास जल निकासी के संकीर्ण पाइप ने सबका दम घोंटा। जनता चाहती है पक्की नाली बने, अधिकारी बोले, दो नये क्रॉस कल्वर्ट बनायेंगे, लेकिन ड्रेनेज डिजाइन में नहीं होगा बड़ा बदलाव।

दनुआ घाटी की दरारें

घाटी में हादसे आम हो चले हैं। विधायक ने कहा, “अब और नहीं।” पीडी बोले, मीडियन संकीर्ण करेंगे, सड़क चौड़ी करेंगे। लेकिन असली अड़चन है वन विभाग की एनओसी, जो नहीं मिल पाने से सिक्स लेन परियोजना अटकी पड़ी है।मंदिर विस्थापन के मुआवजे का जल्द भुगतान होगा। स्थानीय लोगों ने दो टूक कहा, “फुटपाथ नहीं, सुविधा चाहिये। निर्माण नहीं, समाधान चाहिये।” मौके पर मुखिया से मंडल अध्यक्ष तक, दुकानदार से ग्रामीण तक हर कोई यही कह रहा था, “सड़क पर नहीं चाहिये मौत का मंजर, जीटी रोड बने जीवन की राह।”

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...