kohramlive desk : हर साल भारत में 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। यह जानना महत्वपूर्ण है कि भारतीय सेना के लिए यह दिन किस रूप में अहम है और हम क्यों इस दिन सेना दिवस मनाते हैं। 15 जनवरी भारत के गौरव को बढ़ाने और सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों के सम्मान का दिन होता है। इस साल भारत 74 वां सेना दिवस मना रहा है। 15 जनवरी को नयी दिल्ली और सभी सेना मुख्यालयों पर सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है। दरअसल भारतीय सेना दिवस फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है।
जान लें कि देश की आजादी से पहले सेना पर ब्रिटिश कमांडर का कब्जा था। साल 1947 में देश के आजाद होने के बाद भी भारतीय सेना का अध्यक्ष ब्रिटिश मूल का ही होता था। साल 1949 में आजाद भारत के आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर थे। जिनकी जगह ली भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा ने। वह आजाद भारत के पहले भारतीय सैन्य अधिकारी थे। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में उन्होंने ही भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। बाद में करियप्पा फील्ड मार्शल भी बने।
15 जनवरी को ही करियप्पा भारतीय सेना के पहले प्रमुख बने थे
दरअसल फील्ड मार्शल केएम करियप्पा आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख 15 जनवरी 1949 को बने थे। ये भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इसलिए 15 जनवरी को हर साल भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जब करियप्पा सेना प्रमुख बने तो उस समय भारतीय सेना में लगभग 2 लाख सैनिक थे। करियप्पा साल 1953 में रिटायर हो गए थे और 94 साल की उम्र में साल 1993 में उनका निधन हुआ था।
करियप्पा की उपलब्धियां
करियप्पा ने भारत पाकिस्तान युद्ध 1947 का नेतृत्व किया था। रिटायरमेंट के बाद में उन्हें 1986 में फील्ड मार्शल का रैंक प्रदान किया गया। इसके अलावा दूसरे विश्व युद्ध में बर्मा में जापानियों को शिकस्त देने के लिए उन्हें ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर का सम्मान भी मिला था।
Read More:IED मिलने से मचा हड़कंप, सेना और पुलिस ने किया डिफ्यूज
Read More :सुरक्षाबलों के हाथ लगा विस्फोटक का जखीरा
Read More :NEET-PG 2022: आवेदन LINK हुआ एक्टिव, ऐसे भरें फॉर्म
Read More :बच्चों के मामूली विवाद में क्या हो गया, देखें…
Read More :मुंबई से आई थी खाली हाथ, लौटते वक्त गोद में थी नन्ही बच्ची… धरा गई… देखें कैसे
Read More :बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो
Read More :26 जनवरी से पहले मिला 3 किलो का IED बम, NSG ने किया डिफ्यूज…देखें वीडियो
Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन
Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल










