रांची : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा का हुआ अनावरण। नामकुम के भुसूर चौक पर केंद्रीय मंत्री Arjun Munda ने मरांग गोमके की प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, मरांग गोमके आंदोलनकारी के साथ-साथ चिंतक और महान खिलाड़ी थे। आदिवासी समाज अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए समाज का विकास करे। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
युवा पीढ़ी जयपाल सिंह Munda को न भूलें
मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि आने वाली पीढ़ी राज्य के महान पुरुषों को ना भूलें, इस प्रतिमा के माध्यम से यह जनजागरण है। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया सह आयोजक रितेश उरांव, खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Tractor ने बाइक को मारी टक्कर, Picnic मनाने जा रहे युवक की मौत
दी गई श्रद्धांजलि
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई। मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेल विभाग, हॉकी झारखंडऔर झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। वहीं जयपाल सिंह स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और खेल संघों के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया।
इसे भी पढ़ें : Rajdhani Express में आई ‘लक्ष्मी’, बच्ची का रोना सुन बोगियों में बजी तालियां












