spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

11 ग्राम कोकीन के साथ अरबाज खान, वरुण शर्मा के स्टाइलिस्ट रहे सूरज गोदाम्बे गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट सूरज गोदाम्बे को अरेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूरज के पास से 11 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। गोदाम्बे ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है और वे अरबाज खान प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड में मेकअप डिवीजन का हेड रहे हैं। इसके अलावा, वे वरुण शर्मा के हेयर स्टाइलिस्ट रहे हैं। मामले में एनसीबी अरबाज और वरुण से भी पूछताछ कर सकती है।

इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल

NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई में गुरुवार को हुई छापेमारी में ओशिवारा स्थित मीरा टावर के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक ऑटो रिक्शा और ड्रग्स से हुई आय करीब 56 हजार रुपए के साथ कोकीन के 16 पैकेट बरामद किए। पैकेट हटाने के बाद कोकीन का कुल वजन 11 ग्राम निकला।

इनमें से एक आरोपी सूरज गोदाम्बे (जिन्होंने ड्रग्स रिसीव किया था) है। जबकि सप्लायर की पहचान लालचंद्र यादव के रूप में हुई है, जो एक ऑटो ड्राइवर है। लालचंद्र नाइजीरियन सिंडिकेट की ओर से ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। चूंकि बरामद किए गए ड्रग्स की क्वांटिटी इंटरमीडियट है। इसलिए माननीय सीएमएम कोर्ट ने दोनों को 16 दिसंबर तक की NCB कस्टडी में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना

बुधवार को भी एनसीबी को बडी कामयाबी मिली थी। टीम ने दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया था। मुंबई में कई जगहों पर छापे के दौरान 2.5 करोड़ की चरस भी जब्त की गई है। NCB के एक अधिकारी ने दावा किया कि इस केस में ये अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। गिरफ्तार किए गए पैडलर्स के नाम जिनेंद्र जैन उर्फ रीगल महाकाल और मोहम्मद आजम जुम्मन शेख हैं।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...