spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

साउथ के सुपरस्‍टार Rajnikanth ने पॉलिटिक्‍स में आने का किया एलान

Date:

spot_img
spot_img

पॉलिटिक्स में Thalaiva

नहीं जाएंगे किसी दल में, नए साल में बनाएंगे खुद की पॉलिटिकल पार्टी

पार्टी के नाम का एलान इस साल के अंत में 31 दिसंबर को किया जाएगा 

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों (Tamilnadu Election) में पूरी तरह करेंगे पार्टिसिपेट

कोहराम लाइव डेस्क : सभी जानते हैं कि तमिल सुपरस्टार Rajnikanth की पॉलिटिक्‍स में एंट्री की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। फिल्मी दुनिया से इतर राजनीति में उनके नए रोल के लिए पटकथा लिखी जा रही थी। गुरुवार यानी 3 दिसंबर को उन्होंने अपनी पॉलिटिकल पिक्चर के रिलीज होने का एलान कर दिया है। किसी दल में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए रजनीकांत ने नए साल में खुद की ही पॉलिटिकल पार्टी बनाने का एलान कर दिया है।Thalaiva कहे जाने वाले सुपरस्‍टार रजनीकांत ने अपने समर्थकों को बताया है कि नई पार्टी का गठन नए साल की शुरूआत में ही यानी जनवरी के महीने में कर दिया जाएगा। पार्टी के नाम का एलान इस साल के अंत में 31 दिसंबर को किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jallikattu के ऑस्‍कर के लिए नॉमिनेट करने पर कंगना ने बॉलीवुड पर कसा तंज

 Rajnikanth ने ट्वीट कर बताया

Rajnikanth ने ट्वीट कर बताया, ’31 दिसंबर को वह अपनी राजनीतिक पार्टी का एलान करेंगे और फिर अगले साल जनवरी में इसे लांच करेंगे।’  उन्‍होंने इस बात के साफ संकेत दिए हैं कि नया राजनीतिक दल गठन करने के साथ ही वे तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से भाग लेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “हम निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव जीतेंगे। हम एक ईमानदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और आध्यात्मिक राजनीति करेंगे। एक आश्चर्य और चमत्कार निश्चित रूप से होगा।”

हाल में पॉलिटिक्‍स में आने पर की थी चर्चा

बता दें कि चेन्नई में अपने समर्थकों के साथ गहन विचार मंथन करने के बाद Rajnikanth ने सोमवार को कहा था कि राजनीति में एंट्री के बारे में अपने फैसले से वह जल्द से जल्द अवगत करवाएंगे। उन्होंने ‘रजनी मक्कल मंद्रम’ के जिला सचिवों से मुलाकात कर राजनीति में प्रवेश की संभावना पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें : बुजुर्गों के घुटनों का ट्रांसप्लांट कराना चाहते हैं Sonu Sood

2021 में होगी विधानसभा चुनाव

बता दें कि तमिलनाडु में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी समेत तमाम दलों को Rajnikanth के ऐलान का इंतजार था। हालांकि Rajnikanth की खुद की पार्टी बनाने की घोषणा से बीजेपी को धक्का लग सकता है। क्योंकि बीजेपी उन्हें अपने खेमे में शामिल करने की जुगत में थी। Rajnikanth ने दिसंबर, 2017 में ‘आध्यात्मिक राजनीति’ करने और 2021 में तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए एक राजनीतिक पार्टी का गठन करने का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि राजनीति में उनका प्रवेश समय की मांग है, क्योंकि देश की राजनीति गलत दिशा में जा रही है।

दो साल से पॉलिटिक्‍स में हैं एक्टिव 

राजनीति में दो साल से एक्टिव Rajnikanth पिछले दो सालों से राजनीति में सक्रिय बने हुए हैं। पिछले साल अभिनेता कमल हासन और Rajnikanth ने एकसाथ काम करने की इच्छा जताई थी। यहां यह भी बता दें कि Rajnikanth की सेहत ठीक नहीं है। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है और कोरोना संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा आराम की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्‍टर Sunny Deol पाए गए कोरोना पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...