spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस की अपील पर लोगों ने जमा कराये 60 मोबाइल, स्‍टूडेंट्स में बंटा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Simdega : सिमडेगा के थानों के मोबाइल बैंक में अबतक कुल 60 मोबाइल जमा हुये। जिसमें से 36 मोबाइल को आज जरूरतमंद छात्रों के बीच वितरित कर दिया गया।

यहां याद दिला दें कि कोरोना के कारण पिछले डेढ़ साल से स्‍कूल-कॉलेज बंद है। ऐसे में बच्‍चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसको लेकर ऑनलाइन क्‍लास कराया जा रहा है। कई छात्र एंड्रॉयड मोबाइल नहीं होने की वजह से ऑनलाइन क्‍लास नहीं कर पा रहे थे। छात्रों की परेशानी को देखते हुए पुलिस मुख्‍यालय ने एक पहल की। लोगों से पुराने स्‍मार्ट फोन मोबाइल बैंक में दान देने की अपील की गई थी। जिसको अच्‍छा रिस्पॉस मिल रहा है। जिले के विभिन्‍न थाना और ओपी में लोगों ने कुल 60 मोबाइल जमा कराये। जिनमें 17 नये मोबाइल है।

पुलिस मुख्‍यालय की इस अनोखी पहल की शुरुआत जिले में एसपी शम्‍स तबरेज ने 2 जुलाई को अपना एक एंड्रॉयड फोन को सौंप कर किया था। मौके पर पुलिस कप्‍तान शम्‍स तबरेज ने कहा कि मोबाइल की वजह से अब किसी भी मेघावी छात्र की पढ़ाई नहीं रूकेगी। उन्‍होंने जिले के लोगों से बढ़-चढ़कर इस नेक पहल का हिस्‍सा बनने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को भूना, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : KohramLive Impact : बेडरूम में घुसने वाला दारोगा बाबू Suspend

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...