Nalanda : ऐसी बेटी पर सबको नाज होगा। हौसला जिंदाबाद। जज्बे में अपराजेय दम हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। इसका उदाहरण पेश किया है बिहार के नालंदा जिले की एक बेटी ने। अपर्णा ने 28 दिनों में 8 राज्यों की 3306 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर इतिहास रच दिया है। वह बिहार से केरल पहुंची थी।
Read more:एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसका फायदा 40 साल तक मिलता रहे : Hemant Soren
लौटने पर अपनी माटी को किया नमन
ग्रीन इंडिया अभियान पर साइकिल से निकली ग्रीन गर्ल अपर्णा मंगलवार को बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर उतरी। वहां उनके साथ लौटे सहयोगी उत्पलकांत कुशवाहा का भी स्थानीय लोगों ने भव्य अभिनंदन किया। लोगों ने आरती उतारकर फूल मालाओं से लाद दिया। अपर्णा ने नालंदा की धरती पर कदम रखते ही अपनी माटी को नमन किया।
Read more:मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य तेल-पाम मिशन को दी मंजूरी
कहा, बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन
अपर्णा ने कहा कि हरियाली लाकर हम न सिर्फ धरा व पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे, बल्कि, जीवन भी सुंदर बनेगा। आज ग्लोबल वार्मिंग, बेमौसम बारिश, बढ़ता तापमान इसी का नतीजा है। धरा पर 33 फीसदी वन क्षेत्र होना चाहिए। शहर व विकास के नाम पर पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।
Read more:बकाया पैसा लेने निकला था घर से, इस हाल में मिला… (वीडियो)
14 जुलाई को निकले थे बिहारशरीफ से
गौरतलब है कि ग्रीन गर्ल अपर्णा और उत्पलकांत कुशवाहा 14 जुलाई को बिहारशरीफ के मेघी-नगमा गांव से इस ग्रीन मिशन पर निकले थे। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 28 दिनों में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल राज्यों का सफर किया। इसमें हर जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं लोगों को हरियाली अभियान को सफल बनाने की अपील की।
Read more:BPSC : 45 हजार से अधिक प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की होगी बहाली
पर्वतारोहण में भी लहरा चुकी है परचम
अपर्णा विगत वर्ष पर्वतारोही में भी परचम लहरा चुकी हैं। वे 2011 से स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी सक्रिय रही हैं। अब तक कराटे, खो-खो, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स एवं पर्वतारोही में 60 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी हैं। सफलता पूर्वक अभियान पूरा कर लौटने पर मंत्री श्रवण कुमार, सुधीर कुमार, धनंजय देव, नवल किशोर प्रसाद, डॉ. रविचंद कुमार, विनय कुशवाहा, शंकर कुमार व अन्य ने बधाई दी है।
Read more:रांची से किडनैप नादान आंचल मिली बैंगलोर में, इतने में हुआ था सौदा…देखें वीडियो
Read more:जांबाज डॉक्टरों की हुई कद्र, मिला मेडल… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसका फायदा 40 साल तक मिलता रहे : Hemant Soren
Read more:1 September से खुलेंगे क्लास वन से फाइव तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी
Read more:ड्राइवर को आई झपकी…और मच गई चीख- पुकार
Read more:“बिना चढ़ावा नहीं करूंगा साइन” …और रंगेहाथ धरा गये इंजीनियर साहब
Read more:लड़कियों के हित में सुप्रीम फैसला, अब NDA एग्जाम में हो सकेंगी शामिल
Read more:आशिक की लाश को प्रेमिका के आंगन में दफनाया…
Read more:उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया Afghanistan का राष्ट्रपति
Read more:“JSLPS की दीदियों के प्रयास से समाज में आया बेहतर बदलाव” (VIDEO)
Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस
Read more:पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव
Read more:राष्ट्रपति अशरफ गनी पर हेलिकॉप्टर में पैसा लेकर भागने का लग रहा आरोप
Read more:सरकारी चैनल से महिला एंकर को हटाया, बल्ख की गवर्नर को बंधक बनाया
Read more:PNB अपने ग्राहकों को देगा 2 लाख रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस, जानें कैसे मिलेगा लाभ






