Ranchi : झारखंड में सियासी हलचल के बीच CM हाउस से आज दिन के उजाले में काफिला के निकलते ही एक बार फिर से लोगों खासकर मीडिया को भरपूर खुराक मिल गया। इससे पहले दिल्ली से रांची के लिये चली चिट्ठी किसी ने देखा क्या ? लेकिन, पल-पल गजब की ब्रेकिंग लोगों ने देखा और सुना। अबकी सत्ताधारी गठबंधन के MLA को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिफ्ट करने की खबरें उड़ान भरी हैं। खबर उछली है कि रायपुर के शानदार मेफेयर रिसॉर्ट में दो दिनों की बुकिंग है। 30 और 31 अगस्त को वहां कड़े पहरे में खुसुर-फुसुर होगी। काफिला में शामिल एक लग्जरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर भी सामने आई। कई MLA को बैग एण्ड बैगेज भी साथ लाने को कहा गया। GE9255 इंडिगो की विमान से रांची एयरपोर्ट से उड़ान भर ली।
इसे भी पढ़ें : झारखंड HC ने अंकिता मर्डर केस पर लिया स्वतः संज्ञान, DGP तलब
इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख
इसे भी पढ़ें : वर्दी की हेकड़ी निकाल दूंगी, बोलने वाली ‘बुलेट रानी’ गिरफ्तार… देखें
इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो












