spot_img
spot_img

Zomato का नया झटका, हर ऑर्डर पर जेब होगी और ढीली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ऑनलाइन खाना मंगाना अब और महंगा हो गया है। ज़ोमैटो ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में करीब 19% की बढ़ोतरी करते हुये इसे ₹12.50 से बढ़ाकर ₹14.90 (GST से पहले) कर दिया है। नई दरें आज यानी 20 मार्च से लागू हो गई हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले 6 महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। 2023 में जो फीस ₹2 से शुरू हुई थी, अब वो ₹15 के करीब पहुंच चुकी है। कंपनी मुनाफा बढ़ाने और बढ़ती लागत को संभालने के लिए यह कदम उठा रही है। मार्केट में स्विगी भी लगभग ₹14.99 फीस ले रहा है, लेकिन इसी बीच रैपिडो ने ‘ओनली’ सर्विस के साथ एंट्री मारकर बिना प्लेटफॉर्म फीस का दावा किया है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा, खासकर छोटे ऑर्डर करने वालों पर। अब ₹200 के खाने पर भी बिल में अलग-अलग चार्ज जुड़कर जेब और हल्की हो जायेगी। वहीं  Zomato Gold यूजर्स भी इस फीस से नहीं बचेंगे। यानी, अब हर ऑर्डर के साथ एक छोटा “छुपा खर्च” पक्का है।

इसे भी पढ़े : प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा… जानें कितना

इसे भी पढ़े : पत्नी की शिकायत पर धराया, हाजत में मौ’त…

इसे भी पढ़े : मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट…

इसे भी पढ़े : अलर्ट मोड में रांची, सड़क पर उतरेंगे 5000 जवान

इसे भी पढ़े : लोअर चुटिया में गूंजे “जय माता दी” के जयकारे… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...