spot_img
spot_img

कोरोना से एक और बड़ी क्षति, रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : कोरोना के कारण अबतक बड़ी क्षति हो चुकी है। रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन भी कोरोना के कारण 23 सितंबर को हो गया।  वे 65 साल के थे। उनको बीते 11 सितंबर को कोरोना हुआ था। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे। 24 सितंबर को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन के चलते 24 सितंबर को दिल्ली के सरकारी ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कोरोना संक्रमित होने के बाद मंत्री ने अंगड़ी ने ट्वीट किया था कि मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह पर चल रहा हूं। मैं बीते दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं।

बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद रहे

वे मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई है। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम निर्वाचन क्षेत्र से चार बार 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा सांसद रहे हैं। बेलगाम के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने जिले के राजा लखमगौदा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली थी। वे संक्रमण से जान गंवाने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती की संक्रमण की वजह से मौत हुई थी। इनके अलावा मोदी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : चोरी करने आए थे, युवती को अकेला देख किया गैंग रेप,…

दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, असाधारण थे अंगड़ी

अंगड़ी जीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री के निधन पर दुख जताया और कहा कि सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी। वे समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी श्री अंगड़ी के निधन शोक जताया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मैं हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अंगड़ी जी को याद करता हूं। उनके बार में यह दुखद समाचार सुनकर काफी दुख हुआ।

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को मिली कार, 2021 के टॉपरों की पढ़ाई…

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...