spot_img

मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को मिली कार, 2021 के टॉपरों की पढ़ाई का खर्चा उठाएंगे मंत्री

Date:

spot_img
spot_img

रांची : राजधानी रांची स्थित झारखंड विधानसभा परिसर में 23 सितंबर को आयोजित एक समारोह में इस वर्ष के मैट्रिक और इंटरमीडिएट के ओवर ओवरऑल स्टेट टॉपरों को कार देकर सम्मानित किया गया। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने टॉपरों को कार की चाबी प्रदान की। इसमें मैट्रिक के स्टेट टॉपर  मनीष कुमार कटियार और इंटरमीडिएट के ओवरऑल स्टेट टॉपर अमित कुमार शामिल हैं। 2020 मैट्रिक परीक्षा में नेतरहाट आवासीय स्कूल के मनीष कुमार कटियार 98 फीसदी (490 अंक) के साथ राज्य भर में टॉपर रहे। वहीं, गिरिडीह के एसआरएसएसआर उच्च विद्यालय सुरिया के  अमित कुमार ( 91.4 प्रतिशत) 457 अंक के साथ साइंस के स्टेट टॉपर रहे। वे साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ओवरऑल स्टेट टॉपर रहे। दोनों को अल्टो कार दी गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2021 में मैट्रिक और इंटरमीडिएट के ओवरऑल स्टेट टॉपर को वे गोद लेंगे। इनकी पूरी पढ़ाई का खर्च वे खुद उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा के मार्केट कांप्लेक्स में गैस रिसाव के कारण लगी आग

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा के पूर्व ही घोषणा की थी कि इसमें जो भी छात्र स्टेट टॉपर होंगे, उन्हें वह अपनी ओर से अल्टो कार भेंट करेंगे। पर अगले  साल से मैट्रिक और इंटर मीडिएट में राज्य में जो टॉप करेंगे उन्हें अल्टो कार नहीं दी जाएगी। वे उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। वे टॉपर को गोद लेंगे और बीडीओ, सीईओ, डॉक्टर इंजीनियर या आईएएस-आईपीएस बनना चाहेंगे तो  पढ़ाई के लिए खर्च होने वाली राशि का वे खुद वहन करेंगे।  मौके पर विधायक ममता देवी, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद  प्रसाद सिंह समेत  अन्य मौजूद थे।

मंत्री ने कहा, मेहनत कर रहा, 2022 में टॉप कर सकता हूं

समारोह में शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा कि उन्होंने भी इंटर में एडमिशन कराया है। 2022 में वे भी टॉपर हो सकते हैं। इसके लिए वह पूरी मेहनत कर रहे हैं। अगर वह टॉपर होते हैं तो इसमें योगदान करने वाले शिक्षकों को वह खुद सम्मानित करेंगे।

बच्चों में नैतिक मूल्यों को जगाना जरूरी

समारोह में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्कूल के शिक्षक छात्र-छात्राओं में शैक्षणिक गुणवत्ता तो बढ़ाएं ही, नैतिक गुणों को भी बच्चों के अंदर समाहित करें। शैक्षणिक और नैतिक गुणों से भरपूर छात्र छात्रा भविष्य में जहां भी रहें अपने घर परिवार समाज राज्य और शिक्षकों का मान बढ़ाते रहें।

इसे भी पढ़ें : रांची के रातू में एक छात्र की तालाब में डूबने से…

इसे भी पढ़ें :

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की...

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...

अब झारखंड में ही बनेंगे एयर होस्टेस से ग्राउंड क्रू तक, ट्रेनिंग जल्द…

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिये एविएशन सेक्टर...

CM हेमंत सोरेन से मिले टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: