spot_img

गुमला में बीमार बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत, खुदकुशी की आशंका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में 75 साल के एक बुजुर्ग का शव 23 सितंबर को एक कुएं से बरामद किया गया। उक्त बुजुर्ग की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी और दो दिन पहले ही राजधानी रांची स्थित रिम्स से उन्हें उनके गांव लाया गया था। गांव वालों के बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि बीमार बुजुर्ग ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : मैट्रिक-इंटर के टॉपरों को मिली कार, 2021 के टॉपरों की पढ़ाई…

रिम्स में भर्ती थे बीमार बुजुर्ग

मृतक की पहचान रामदेव जायसवाल के रूप में की गई। मृतक के पुत्र मंटू जायसवाल ने बताया कि पिता की लंबे समय से तबीयत खराब थी। 15 दिन पूर्व रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसी दौरान डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करते हुए कहा कि इनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है। हमारे बस की बात नहीं है। आप इन्हें अपने घर ले जाएं और इनकी सेवा करें। मंटू जायसवाल ने बताया कि इसके बाद पिता को दो दिन पूर्व नाथपुर अपने घर लाया गया। 22 सितंबर की रात खाना खाने के बाद सभी सो गए। सुबह देखा तो पिता अपने कमरे में नहीं है। खोजबीन के दौरान घर से लगभग सौ कदम दूर एक कुएं से उनकी लाश बरामद की गई। घटना की सूचना 23 सितंबर को घाघरा थाना को दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : 30 की उम्र में 6 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी…
Source link

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...