spot_img
spot_img
spot_img

दहेज की आग में एक और जिंदगी राख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के शुक्लागंज के लालताखेड़ा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात हुई। 28 साल की सीमा की जिंदगी उसी घर में बेरहमी से खत्म कर दी गई, जहां उसने अपने सपने संजोये थे। पति राजेश लोधी ने नशे और लालच में इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं, हथौड़ी से सिर पर लगातार पांच वार कर सीमा की हत्या कर दी। घर के बरामदे में दो मासूम बेटे दुबके खामोश खौफ में यह सब देखते रहे। सीमा की बड़ी बहन पूनम ने जब घटनास्थल पर कदम रखा तो सामने खून में लथपथ पड़ी बहन की बेजान देह थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया।

राजेश नशे का आदी था और अक्सर सीमा से दहेज को लेकर झगड़ा करता था। बुधवार सुबह भी विवाद बढ़ा और उसने हथौड़ी से जान ले ली। सास-ससुर ने खून के धब्बे मिटाने की कोशिश की, मगर पड़ोसियों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। सास-ससुर को हिरासत में लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश के लिये तीन टीमें सक्रिय हैं। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों बच्चों को उनके नाना के सुपुर्द कर दिया गया है। यह घटना एक परिवार की त्रासदी दहेज और घरेलू हिंसा की उस सच्चाई को फिर से सामने लाती है जहां एक महिला की जिंदगी परिवार के लालच की बलि चढ़ जाती है।ग्रामीणों में गुस्सा और डर दोनों है। गांव में लोग फुसफुसा रहे हैं, “कब तक बहू-बेटियों का खून बहता रहेगा दहेज के नाम पर?”

इसे भी पढ़े : भारत में उतरेगी Hyundai की लग्जरी ब्रांड Genesis

इसे भी पढ़े : अमित शाह का ऐलान, ये इलाका हुआ नक्सलमुक्त… जानें

इसे भी पढ़े : मासूम बिरहोर की मौ’त, दुर्गम रास्तों से गांव पहुंचे DC… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : AI-171 हा’दसा: पायलट के पिता सुप्रीम कोर्ट की शरण में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...