spot_img

मासूम बिरहोर की मौ’त, दुर्गम रास्तों से गांव पहुंचे DC… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouraran(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की दुर्गम पहाड़ियों में बसे चोरदाहा पंचायत के बिरहोर आदिम जनजाति समुदाय की आंखों में टपके आंसू को पोंछने आज खुद DC शशि प्रकाश सिंह बाइक से जमुनियातरी गांव पहुंचे। कच्चे रास्तों, पथरीली ढलानों और घने जंगलों को पार करते हुये। गांव में उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और आवास की समस्याएं सुनीं। छोटी सी मासूम सरस्वती कुमारी की इलाज के अभाव में हुई दर्दनाक मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया। और अब हालात बदलने की दस्तक उस बस्ती तक पहुंच चुकी है, जहां अब तक सरकारी योजनाओं की गूंज भी धुंध में खो जाती थी। मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कई बच्चों में एनीमिया (खून की कमी) की पुष्टि हुई। DC ने इसे “गंभीर और अस्वीकार्य स्थिति” करार दिया। सरस्वती की मौत को लेकर लापरवाही की आशंका को गंभीरता से लेते हुये उन्होंने जांच समिति गठित कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। DC शशि प्रकाश सिंह ने साफ कहा कि  “बिरहोर समुदाय को हर जरूरी सुविधा दी जायेगी। DC शशि प्रकाश सिंह ने हर हफ्ते गांव में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा है। आंगनबाड़ी सेविका और शिक्षक रोज गांव की निगरानी करेंगे  गांव की एक महिला को ‘सहिया’ के रूप में चयनित किया जायेगा, गांव तक पक्की सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया। बिरहोर समुदाय की दो छात्राओं को एएनएम प्रशिक्षण दिलाने का वादा किया गया। मौके पर सिविल सर्जन, SDO, CO, BDO, एवं थानेदार सहित सभी आला अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और समुदाय के लोग मौजूद रहे।

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।