Kohramlive : थाईलैंड ने सुरक्षित से*क्स को बढ़ावा देने और किशोर गर्भावस्था से बचने के लिए वेलेंटाइन डे के मौके पर 95 मिलियन (9.5 करोड़) से अधिक कंडोम (Condom) बांटने की योजना बनाई है। आपको जानकर और हैरानी होगी कि थाईलैंड सरकार कंडोम चार आकारों में बांटेगी। इन्हें देश भर के फार्मेसियों और अस्पतालों की प्राथमिक देखभाल इकाइयों से प्राप्त किया जा सकता है। Bloomberg की एक रिपोर्ट अनुसार, थाईलैंड सरकार की प्रवक्ता राचाडा धनदिरेक ने कहा कि देश में गोल्ड-कार्ड धारकों को मुफ्त कंडोम देने का अभियान बीमारियों को रोकने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ बीमारियों को नियंत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिनमें- सिफलिस, सर्वाइकल कैंसर, गोनोरिया, क्लैमाइडिया और एड्स शामिल हैं। ब्लूमबर्ग की ओर से प्रवक्ता राचाडा धनदिरेक ने बताया कि यूनिवर्सल हेल्थ केयर कार्ड धारकों को 1 फरवरी से एक साल के लिए एक वीक में 10 कंडोम मिल सकते हैं।
कंडोम को करें चेक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई बार कंडोम से भी धोखा हो सकता है। इसके लिए जरूरी है किकंडोम के पैकेट को हुए नुकसान की जांच और उसकी एक्सपायरी डेट चेक जरूर करें। अगर यह पुराना हो गया है तो इसे खरीदने से बचना चाहिए और कभी भी एक्सपायरी डेट पढ़े बिना कंडोम न खरीदें।
यह कदम पिछले कुछ सालों में बढ़े हुए यौन संबंधित रोगों (STD) मामलों को देखते हुए लिया गया है। नए ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में सिफलिस और गोनोरिया आधे से अधिक STD मामलों के लिए जिम्मेदार थे, जिसमें कहा गया था कि STD से सबसे अधिक प्रभावित 15 से 19 और 20 से 24 साल के लोग थे. थाईलैंड में 2021 दौरान 15-19 साल की 1000 थाई लड़कियों में से 24.4 लड़कियों ने बच्चों को जन्म दिया। इस बीच, WHO के अनुसार, इसी आयु वर्ग की लड़कियों का ग्लोबल रेट 42.5 था।
इसे भी पढ़ें :Valentine Week 2023 : कल से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक, यहां देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कोयल नदी से बालू चुराने में शमीम खान एक बड़ा नाम, ऐसे खुला राज… देखें
इसे भी पढ़ें :कोयला तस्करों पर शिकंजा, एक धराया…
इसे भी पढ़ें :फौजी का बड़ी बेरहमी से किया था क*त्ल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :गरीबों को घर देना बेहद जरूरी, जल्द करें फैसला… सीएम सोरेन का केंद्र से आग्रह
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व को लेकर हुई थी अंधाधुंध फा*यरिंग, SP ने खोला राज












