spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गरीबों को घर देना बेहद जरूरी, जल्द करें फैसला… सीएम सोरेन का केंद्र से आग्रह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग गिरिराज सिंह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस में निबंधित 8, 37, 222 परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निबंधित सभी लाभुक गरीब हैं और उन्हें आवास उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से इस मामले में जल्द निर्णय लेकर गरीबों के लिए आवास स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

राशि निर्गत करने और मनरेगा पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से 15वें वित्त आयोग के तहत झारखण्ड का बकाया राशि को निर्गत करने का आग्रह किया। साथ ही, केन्द्रीय बजट 2023 -23 में मनरेगा के तहत राशि में की गई कटौती पर चर्चा की।

पूर्व में भी मुख्यमंत्री ने किया था आग्रह

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस में निबंधित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नवंबर 2022 में पत्र लिखा था। पत्र के मध्यम से मुख्यमंत्री ने बताया था आवास प्लस अन्तर्गत झारखण्ड राज्य के लिए सूचीबद्ध 10,35,895 परिवारों में से वित्तीय वर्ष 2021-22 में मात्र 4,03,504 इकाई का भौतिक लक्ष्य दिया गया था। अभी भी 6,32,391 योग्य परिवारों को आवास का लाभ नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भी आवास प्लस में निबंधित परिवारों में से 2,03,061 परिवारों को सूची से हटाया गया है।

इनमें से अधिकतम परिवार ऐसे हैं जो आवास की पात्रता रखते हैं लेकिन वर्ष 2019 से पूर्व स्थानीय कर्मियों द्वारा गलत इन्ट्री करने के कारण इन परिवारों को आवास से वंचित होना पड़ रहा है। आवास प्लस योजना के अन्तर्गत झारखण्ड राज्य के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6,32,391 का भौतिक लक्ष्य आवंटित किया जाय। आवास प्लस से ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हटाये गये 2,03,061 परिवारों को जांचोपरान्त सत्यापन करने की सुविधा उपलब्ध करायी जाय।

वहीं दूसरी ओर, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार को इस संबंध में जनवरी 2023 में पत्र लिख प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण अन्तर्गत आवास प्लस में निबंधित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर मंत्री ग्रामीण विकास विभाग आलमगीर आलम, मुख्य सचिव, झारखण्ड सुखदेव सिंह, सचिव ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार, शैलेश कुमार सिंह, सचिव, भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार अजय तिर्की, वित्त सचिव, झारखण्ड अजय कुमार सिंह, रेजिडेंट कमिश्नर एम.आर मीणा, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में छा सकते हैं धुंध

इसे भी पढ़ें :IMD Alert : इन राज्यों में 9 फरवरी तक बारिश…देखें

इसे भी पढ़ें :ट्रेन में खाना खाने वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :फिर डोली तुर्की की धरती, जानें क्या बोले PM मोदी

इसे भी पढ़ें :घर में ही पूर्व सरपंच को गोलियों से भू*न डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :सरेराह घरवालों के सामने BJP नेता को उतारा मौ*त के घाट… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :बीवी और साली ने मिलकर जो आधी रात में किया… देखें

इसे भी पढ़ें :तबाही का मंजर : 500 से ज्यादा लोगों की गई जान… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...