Kohramlive Desk : देश में विमान ईंधन यानी ATF (Aviation Turbine Fuel) की कीमतों में सोमवार को 12 फीसदी की कटौती की घोषणा की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हो रही कमी के कारण मोदी सरकार ने यह कमी की है। इसके बाद हवाई यात्रा सस्ती होने की उम्मीद है।
पहले भी हुई थी कटौती
बता दें कि दिल्ली में एटीएफ की कीमत में 16,232.36 रुपये प्रति किलोलीटर या 11.75 फीसदी की भारी टौती हुई है। इसकी कीमत 121,915.57 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले 16 जुलाई को 3,084.94 रुपये प्रति किलोलीटर (2.2 फीसदी) की कमी हुई थी, और इस बार की कटौती अब तक की सबसे बड़ी कटौती है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ सस्ता
इस बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर भी सस्ता हुआ है। 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 36 रुपये घटाकर 1,976.50 रुपये हो गई है, लेकिन इस बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,053 रुपये है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में धराया PLFI का मोस्ट वांटेड एरिया कमांडर… देखें
इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी को छोटी बच्ची ने लिखा लेटर, कहा- पेंसिल, रबर, मैगी तक के दाम बढ़ा दिए
इसे भी पढ़ें :आसमान से बरसती कहर, धनबाद में मची चीख पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :अल्ट्रासाउंड के वक्त गलत हरकत का इल्जाम, पूर्व सिविल सर्जन गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :पटना का रवि सिंह रांची में बेचता है AK 47 की गोलियां, पांडेय ने उगले राज… देखें
इसे भी पढ़ें :द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल और सिन्हा हेमंत की सरकार गिराएंगे क्या…देखें वीडियो








