kohramlive desk : टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने अन्य सेलिब्रिटी की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाय मुंबई के एक पांच सितारा होटल में मराठी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। 14 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे, जिसके वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। इस सेलिब्रिटी कपल की शादी के ऐसे कई वीडियो हैं, जो सोशल मीडिया पर इनके फैन खूब पसंद कर रहे हैं।






View this post on Instagram
राजसी ठाठ में पहुंचे दूल्हा विकी
अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बिलकुल राजसी ठाठ के साथ अपनी होने वाली दु्ल्हनिया को लेने पहुंचे। विंटेज कार में सवार होकर जब बारात लेकर विक्की जैन पहुंचे तो अंकिता के घरवालों ने उनका ग्रैंड वेलकम भी किया। विक्की-अंकिता की शादी के वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। अंकिता की ग्रैंड एंट्री का वीडियो भी हर तरफ छाया हुआ है। अंकिता ने अपने बड़े दिन के लिए दूसरी दुल्हनों से हटकर गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक बड़ा सा दुपट्टा कैरी किया था।
View this post on Instagram
सात फेरे लेते विक्की-अंकिता
वैसे तो अंकिता और विक्की की शादी के कई वीडियो सामने आए हैं, लेकिन इनमें जो सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है वह इनके सात फेरों का वीडियो है। इसमें दोनों साथ में एक-दूसरे का हाथ पकड़कर फेरे ले रहे हैं।
शादी के दिन विक्की पूरे राजसी ठाठ-बाठ के साथ विंटेज कार में बारात लेकर अंकिता लोखंडे को लेने पहुंचे. दोंने ने मराठी रीति-रिवाज से मुंबई के एक 5 सितारा होटल में सात फेरे लिए. दोनों की शादी के जश्न 11 दिसंबर से चल रहे हैं।
View this post on Instagram
पहले मेहंदी की रस्म, उसके बाद संगीत
पहले मेहंदी की रस्म हुई, फिर हल्दी और संगीत की। अंकिता लोखंडे को सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने मेंहदी लगाई थी। अंकिता के साथ ही उनके दूल्हे को भी वीना नागदा ने ही मेंहदी लगई थी। इसके बाद दोनों की संगीत सेरेमनी में भी खूब धमाल मचा।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्पल से कूटा गये दूल्हे राजा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्का, सुनें क्या बोले शिक्षा मंत्री…
इसे भी पढ़ें : दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्टन वरूण सिंह का निधन
इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन








