Delhi : देश की चर्चित टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और TV Today Network ने ऑनलाइन एजुकेटर खान सर समेत कई सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और यूट्यूब एजुकेटर्स के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामले में दो करोड़ रुपये के हर्जाने के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कथित आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट हटाने की मांग की गई है। इस मामले पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है।
NEET पेपर लीक बहस बनी विवाद की जड़
विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब नीट पेपर लीक मामले पर आयोजित एक टीवी डिबेट के दौरान अंजना ओम कश्यप ने कुछ ऑनलाइन कोचिंग संचालकों और स्टार एजुकेटर्स की भूमिका पर सवाल उठाये थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दायर याचिका में कहा गया है कि खान सर समेत कुछ अन्य ऑनलाइन शिक्षकों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने पत्रकार और चैनल को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं, जिन पर अब कानूनी लड़ाई छिड़ गई है। दायर याचिका में दावा किया गया है कि अंजना ओम कश्यप और चैनल के खिलाफ सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर “बिकाऊ पत्रकार”, “चाटुकार”, “दलाली” और “फेक न्यूज की दुकान” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि ऐसी टिप्पणियां न केवल व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि मीडिया संस्थान की साख और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करती हैं।
इसे भी पढ़ें : मंत्री के घर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : ‘लोलो’ का नया अवतार! ग्लैमर नहीं, दमदार किरदार में आयेंगी नजर…
इसे भी पढ़ें : इस सप्ताह किस्मत किस पर मेहरबान, किसे रहना होगा सतर्क… जानें
इसे भी पढ़ें : सावधान! बंद हो सकता है बच्चों का आधार कार्ड, जल्द करा लें ये काम…
इसे भी पढ़ें : खान ग्लोबल स्टडीज पर प्रशासन सख्त, 7 दिन का मिला अल्टीमेटम…









